Latest news

खांसी नहीं जिंदगी खत्म करेगी… बिलासपुर पुलिस ने नशे के सौदागरों को सलाखों के पीछे भेजा

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read

Mohammed israil


🚨 नशे के सौदागरों पर बिलासपुर पुलिस का बड़ा प्रहार

चार अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 320 नग नशीली कफ सिरप जब्त

बिलासपुर। नशे के जहर से युवाओं की जिंदगी बर्बाद करने वाले सौदागरों पर बिलासपुर पुलिस का कड़ा शिकंजा कस गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (भा.पु.से.) श्री रजनेश सिंह के नेतृत्व में ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) और थाना कोनी पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय नेटवर्क पर करारी चोट करते हुए 04 नशा तस्करों को दबोच लिया। इनके पास से 320 नग नशीली कफ सिरप जब्त हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फायनेंशियल इन्वेस्टिगेशन तक की तैयारी शुरू कर दी है।


गिरफ्तार आरोपी

  1. आशु महतो, 28 वर्ष, शहडोल (म.प्र.)
  2. साहिल दाहिया, 19 वर्ष, शहडोल (म.प्र.)
  3. अंकित चौहान, 23 वर्ष, शहडोल (म.प्र.)
  4. सुनील शर्मा, 27 वर्ष, शहडोल (म.प्र.)

जब्त सामग्री

  • 320 नग Codeine Phosphate & Triprolidine Hydrochloride (Onerex Cough Syrup)
  • ग्रे रंग की पल्सर बाइक (MP 18 ZE 8110)
  • 04 एंड्रॉयड मोबाइल फोन

🔎 कैसे पकड़े गए नशे के सौदागर

सूत्रों के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिलासा ताल के पास तस्कर नशे की खेप लेकर पहुंचने वाले हैं। 5 सितंबर की रात संयुक्त टीम ने घेराबंदी की। पुलिस वाहन देखकर चारों युवक घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन जवानों ने उन्हें धर दबोचा। तलाशी में लाल-काले-ग्रे पिट्ठू बैग और आसमानी सफेद प्लास्टिक बोरी से कफ सिरप की भारी खेप बरामद हुई।

इस खेप की सप्लाई मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ होते हुए अन्य राज्यों तक करने की साजिश थी।


मामला दर्ज

थाना कोनी में अपराध क्रमांक 430/25, धारा 21 (सी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अब माननीय न्यायालय में पेश किए गए हैं।


स्पेशल इन्वेस्टिगेशन

बिलासपुर पुलिस केवल तस्करों को पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि अब इनके खिलाफ एण्ड-टू-एण्ड विवेचना होगी। पुलिस इनके नेटवर्क, सप्लाई चैन, फंडिंग और बैंकिंग लेन-देन तक की जांच करेगी। सूत्रों के अनुसार इस गिरोह के अन्य राज्यों में भी लिंक हैं और अब पुलिस इस दिशा में भी जांच बढ़ा रही है।


पहले भी कस चुका है शिकंजा

👉 इसी साल जुलाई में पुलिस ने कोनी और तिफरा इलाके से 250 नग कफ सिरप और नशीली गोलियां बरामद कर कई आरोपियों को पकड़ा था।
👉 अगस्त में सरकंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के एक बड़े सौदागर को दबोचकर 200 नग प्रतिबंधित सिरप जब्त की थी।
👉 लगातार की जा रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि एसएसपी रजनेश सिंह की अगुवाई में नशे के कारोबार पर पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति अपना चुकी है।


जवानों की सराहना

इस बड़ी सफलता में एएसपी राजेन्द्र जायसवाल, एएसपी अनुज कुमार, सीएसपी गगन कुमार और पूरी संयुक्त टीम (निरीक्षक राहुल तिवारी, अजरुद्दीन, प्र.आर. चंदन कुमार, आतिश पारिक सहित अन्य जवान) की अहम भूमिका रही। एसएसपी ने सभी की सराहना कर उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।