Mohammed israil
बिलासपुर/रतनपुर।कानून की रक्षा करने वाले ही जब कानून तोड़ने लगें तो स्थिति कितनी शर्मनाक हो सकती है, इसका ताजा उदाहरण रतनपुर थाने में पदस्थ दो आरक्षक बने। बीते दिनों कुआंजती गांव से 50 लीटर महुआ शराब जब्त करने के बाद आरक्षक संजय खांडे और सुदर्शन मरकाम उसे लेकर पोड़ी गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने जब सच्चाई पकड़ ली तो दोनों आरक्षकों को बंधक बना लिया।

फंसते देख आरक्षकों ने मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने साफ इनकार कर दिया। भीड़ बढ़ने पर आरक्षकों ने थाने फोन कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और दोनों को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले आई।
एसएसपी का बड़ा एक्शन

घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह बिलासपुर ने तत्काल प्रभाव से दोनों आरक्षकों को निलंबित कर दिया है। आदेश में साफ लिखा गया है कि आरक्षक बिना वर्दी और बिना सूचना शराब जब्ती कर प्रकरण दर्ज किए बिना ही आरोपी को छोड़कर आए। यह कृत्य अनुशासनहीनता और संदिग्ध आचरण की श्रेणी में आता है।
निलंबित आरक्षक
- आरक्षक 1265 संजय खांडे
- आरक्षक 1163 सुदर्शन मरकाम
फैक्ट बॉक्स : घटना का पूरा सिलसिला
📌 19 अगस्त की रात कुआंजती गांव में दबिश देकर 50 लीटर महुआ जब्त।
📌 कोचिया को छोड़ने के एवज में रुपए और शराब ली।
📌 जब्त शराब लेकर पोड़ी गांव में बेचने पहुंचे।
📌 ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दोनों आरक्षकों को बंधक बनाया।
📌 पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने छुड़ाकर थाने पहुंचाया।
📌 एसएसपी ने आदेश जारी कर तत्काल निलंबन किया।
स्पेशल कंटेंट : आरक्षक की विवादित पोस्टिंग
- संजय खांडे की रतनपुर में यह दूसरी पोस्टिंग है।
- पहले उनकी पोस्टिंग तारबाहर थाने में की गई थी।
- लेकिन प्रभाव-प्रभावित होकर दोबारा रतनपुर थाने में वापसी कराई गई।
- अब शराब प्रकरण में पकड़े जाने से पूरा थाना कटघरे में।
ट्रेंडिंग प्वाइंट्स
- आरक्षक खुद शराब बेचने पहुंचे, ग्रामीणों ने पकड़ा
- बंधक बनाकर एसएसपी को सूचना देने की मांग
- पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने छुड़ाया
- आदेश जारी होते ही तत्काल निलंबन
- रतनपुर थाना फिर विवादों में



