Latest news

एनएचएम कर्मियों की हड़ताल में नया मोड़ : प्रांतीय अध्यक्ष दोपहर में गिरफ्तार, शाम में किया रिहा

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

विधानसभा अध्यक्ष से मिलने पहुंचे थे संविदाकर्मी, धक्का-मुक्की में महिला कर्मी घायल


बिलासपुर।
नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के संविदा कर्मियों की लगातार 12-13 दिनों से जारी हड़ताल शनिवार को उस वक्त गरमा गई, जब उनके प्रांतीय अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दुबे कुछ प्रतिनिधियों के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मिलने पहुंचे थे, ताकि संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की समस्याएं और मांगें उनके संज्ञान में लाई जा सकें। हालांकि पुलिस ने शाम में उन्हें छोड़ दिया।


लेकिन मुलाकात के दौरान कथित तौर पर धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। महिला कर्मी अजीता पांडेय को चोट भी आई। इसके बाद प्रांतीय अध्यक्ष ने वापस लौटने की बात कही, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाने ले आई।
सिविल लाइन थाने में जुटे संविदाकर्मी
गिरफ्तारी की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में संविदाकर्मी थाने पहुंच गए। उनका कहना है कि जब तक उनके अध्यक्ष को रिहा नहीं किया जाता, तब तक वे सिविल लाइन थाने के बाहर धरना देने को बाध्य होंगे।

आंदोलन की पृष्ठभूमि
12-13 दिनों से हड़ताल पर संविदा स्वास्थ्यकर्मी।
हड़ताल के चलते अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाएं बुरी तरह प्रभावित।
कई जिलों में ओपीडी और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई।
शासन-प्रशासन अब तक ठोस समाधान पेश नहीं कर पाया।
महिला कर्मी की चोट से तनाव
एनएचएम की संविदा कर्मी अजीता पांडेय ने कहा –
“हम शांति पूर्वक अपनी समस्याओं को विधानसभा अध्यक्ष तक पहुंचाने आए थे। लेकिन धक्का-मुक्की में मुझे चोट लगी। हम सिर्फ चाहते हैं कि हमारी पीड़ा और मांगें सरकार तक पहुंचे।”
ट्रेंडिंग प्वाइंट्स
NHM कर्मियों की 13वें दिन भी जारी हड़ताल।
प्रांतीय अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे गिरफ्तार।
महिला संविदाकर्मी धक्का-मुक्की में घायल।
सिविल लाइन थाने के बाहर धरना की चेतावनी।
नियमितीकरण और वेतन वृद्धि की मांगों पर अड़े कर्मचारी।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।