Mohammed israil
कार्यालय में ही पकड़ा गया अधिकारी, रकम जप्त – आसपास मचा हड़कंप
रायगढ़/बिलासपुर।
भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की ताबड़तोड़ कार्रवाई एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। रायगढ़ जिले के खरसिया में आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक संतोष कुमार नारंग को एसीबी/ईओडब्ल्यू की टीम ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया। यह कार्रवाई शनिवार 30 अगस्त को खरसिया स्थित आबकारी कार्यालय में हुई, जब आरोपी प्रार्थी से रिश्वत की रकम अपने कब्जे में ले रहा था।
कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम
👉 दिनांक 19 अगस्त को धर्मजयगढ़ निवासी सुनीत टोप्पो के घर आबकारी उपनिरीक्षक नारंग पहुंचा।
👉 शराब बनाने का आरोप लगाकर घर की तलाशी ली और मां से दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए।
👉 कार्यवाही से बचाने के लिए आरोपी ने ₹50,000 रिश्वत की मांग की।
👉 पीड़ित ने 20 अगस्त को एसीबी बिलासपुर इकाई में शिकायत दर्ज कराई।
👉 शिकायत सत्य पाए जाने पर जाल बिछाया गया।
👉 शनिवार को प्रार्थी से ली गई रकम जैसे ही नारंग ने ली, एसीबी टीम ने तत्काल धर दबोचा।
एसीबी की कार्रवाई
✔ आरोपी उपनिरीक्षक से ₹50,000 रिश्वत की रकम मौके पर ही बरामद।
✔ आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज।
✔ धर्मजयगढ़ और खरसिया दोनों ही क्षेत्र आरोपी के कार्यक्षेत्र में आते थे।
✔ आसपास के अधिकारियों और कर्मचारियों में मचा हड़कंप।
स्पेशल बॉक्स : एसीबी का बड़ा अभियान
📌 हाल के महीनों में लगातार भ्रष्ट अधिकारियों पर शिकंजा।
📌 रायगढ़, बिलासपुर और सरगुजा रेंज में लगातार कार्रवाई।
📌 एसीबी सूत्रों का दावा – “भ्रष्टाचारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।”
📌 जनता से अपील – शिकायत करें, कार्रवाई तय है।
ट्रेंडिंग प्वाइंट्स
- आबकारी उपनिरीक्षक रंगेहाथ गिरफ्तार
- खरसिया कार्यालय से ही हुई धरपकड़
- ₹50,000 रिश्वत रकम जप्त
- एसीबी का लगातार जारी अभियान
- भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश



