Latest news

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने की अधिकारियों से भेंट

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

बिलासपुर। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 की मूलभूत समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग को लेकर कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने आज कलेक्टर एवं एसडीएम बिलासपुर से मुलाकात की।

मस्तूरी विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत धूमी के ग्रामीणों के साथ पहुंचे श्री श्रीवास ने पेयजल, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को विस्तार से अधिकारियों के समक्ष रखा। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि इन समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए, जिससे क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके।

अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर श्री श्रीवास के साथ अरविंद शर्मा, पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू, राहुल गोरख, अवदेश गोयल, चंद्रप्रकाश केसरवानी, शुभम श्रीवास, दादूराम शिकारी, मोहसिन खान, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।