Latest news

बोदरी में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा : ठेले, गुमटी और वाहन जब्त

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

हाईकोर्ट के आदेश पर सुबह 8 से शाम 4:30 बजे तक चला अभियान, नगरपालिका ने सड़क किनारे का अतिक्रमण हटाया, यातायात पुलिस ने अव्यवस्थित वाहनों को लिफ्ट किया।

बिलासपुर।
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के आदेश और कलेक्टर के निर्देश पर शनिवार को बोदरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। एसडीएम बिल्हा के मार्गदर्शन में चला यह अभियान सुबह 8 बजे से शाम 4:30 बजे तक चला। इस दौरान नया पारा चौक बोदरी से चकरभाठा ब्रिज तक और रहंगी मोड़ से उच्च न्यायालय आवासीय परिसर तक फैले अतिक्रमण को हटाया गया।


अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा

कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे लगाए गए फलों-सब्जियों के ठेले, कर-गुमटी, दुकानों के बाहर बनाए गए शेड और पोस्टर को नगरपालिका बोदरी की टीम ने जब्त किया। वहीं, सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों को यातायात विभाग की गाड़ी से लिफ्ट कर थाना चकरभाठा में खड़ा कराया गया।


जिम्मेदार अफसर और टीमें रहीं मौजूद

पूरे अभियान में तहसीलदार बोदरी संदीप साय, नायब तहसीलदार ओमप्रकाश चंद्रवंशी, थाना प्रभारी उत्तम साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी भारती साहू, राजस्व विभाग की टीम, पटवारी, कोटवार, पुलिस व नगरपालिका के कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल रहे।


आज का अतिक्रमण विरोधी अभियान – एक नज़र में

स्थान – बोदरी (नया पारा चौक से चकरभाठा ब्रिज एवं रहंगी मोड़ से हाईकोर्ट आवासीय परिसर तक)
समय – सुबह 8 बजे से शाम 4:30 बजे तक
आधार – उच्च न्यायालय के आदेश व कलेक्टर के निर्देश
कार्यवाही

  • ठेले, गुमटी, शेड, पोस्टर हटाए गए
  • दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त
  • अव्यवस्थित वाहन लिफ्ट कर थाने में खड़ा कराए गए

अधिकारियों की मौजूदगी

  • तहसीलदार संदीप साय
  • नायब तहसीलदार ओमप्रकाश चंद्रवंशी
  • थाना प्रभारी उत्तम साहू
  • CMO भारती साहू
  • राजस्व, पुलिस और नगरपालिका टीम

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।