बिलासपुर।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात मिनीबस्ती, तालापारा और उसलापुर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने आर्म्स एक्ट, जुआ एक्ट और प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के तहत कुल 18 बदमाशों को पकड़ा। लगातार मिल रही नागरिकों की शिकायतों के आधार पर इन इलाकों में दबिश दी गई।
मिनीबस्ती : आर्म्स एक्ट में तीन गिरफ्तार
मिनीबस्ती क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ा।
- सेवन कुमार पात्रे (22 वर्ष)
- राम जोशी (20 वर्ष)
- विशाल डहरिया (20 वर्ष)
तालापारा : जुआ अड्डे पर छापा, छह जुआरी गिरफ्तार
पुलिस ने तालापारा इलाके में जुआ अड्डे पर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान छह आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया और जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
- सलमान खान (33 वर्ष)
- अतिक खान (30 वर्ष)
- सागर हुमने (23 वर्ष)
- सूरज नवरगं (21 वर्ष)
- संजय बघेल (19 वर्ष)
- त्रिलोक डहरिया (19 वर्ष)
तालापारा, मिनीबस्ती और उसलापुर : 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
क्षेत्र में लगातार अशांति फैलाने और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की। इस दौरान 11 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हुई। इनमें पवन निर्मलकर, परमेश्वर निर्मलकर, अभिषेक पटेल, ईश्वर दास, दिनेश गेंदले, अरविंद यादव, आर्यान बरडोले, साहिल जिज्ञासी, अविनाश बोरकर सहित तालापारा क्षेत्र के सलमान खान, अतिक खान, सागर हुमने, सूरज नवरगं, संजय बघेल और त्रिलोक डहरिया शामिल हैं।



