Latest news

छत्तीसगढ़ MBBS काउंसलिंग में अनियमितता का आरोप, विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

Mohammed israil


बिलासपुर,रायपुर/जांजगीर-चांपा।छत्तीसगढ़ में एमबीबीएस काउंसलिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल को पत्र लिखकर काउंसलिंग प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाया है।

विधायक का कहना है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने चिकित्सा शिक्षा संचालनालय रायपुर को कुल 22,261 योग्य अभ्यर्थियों की सूची सौंपी थी। लेकिन 12 अगस्त को जारी राज्य स्तरीय मेरिट सूची में ऐसे नाम शामिल कर लिए गए, जो NTA की मूल सूची में दर्ज नहीं थे।

कश्यप के अनुसार, इन अपात्र अभ्यर्थियों को मेडिकल कॉलेजों में सीट आवंटित कर दी गई है, जिससे प्रदेश के कई योग्य विद्यार्थी प्रवेश से वंचित हो गए हैं। उन्होंने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। साथ ही वर्तमान काउंसलिंग प्रक्रिया को रोककर पारदर्शी तरीके से नए सिरे से काउंसलिंग कराने की मांग की है।


1 : छत्तीसगढ़ MBBS काउंसलिंग से जुड़े प्रमुख तथ्य

  • NTA योग्य अभ्यर्थी सूची : 22,261
  • राज्य स्तरीय मेरिट सूची जारी : 12 अगस्त 2025
  • काउंसलिंग चरण :
    • रजिस्ट्रेशन – 29 जुलाई से 4 अगस्त
    • च्वाइस फिलिंग – 29 जुलाई से 5 अगस्त
    • सीट आवंटन – 13 से 14 अगस्त
    • रिपोर्टिंग – 18 से 23 अगस्त
  • MBBS सीटें : 1,915
  • BDS सीटें : 600

2 : छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेज और MBBS सीटें

क्रमांक कॉलेज का नाम स्थान सीटें (MBBS) 1 पं. जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज रायपुर 200 2 पं. दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज रायपुर 150 3 CM मेडिकल कॉलेज दुर्ग 150 4 शहीद महेन्द्र कर्मा स्मृति मेडिकल कॉलेज जगदलपुर 125 5 लेट. बालिराम कश्यप मेमोरियल मेडिकल कॉलेज जगदलपुर 125 6 लेडी टाटा मेमोरियल मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव 125 7 गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कोरिया (बैजनाथपुर) 100 8 गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कांकेर 100 9 गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज महासमुंद 125 10 गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कोरबा 125 11 गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सरगुजा (अंबिकापुर) 100

➡️ कुल MBBS सीटें : 1,915
➡️ BDS सीटें : 600


खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।