Latest news

श्रमजीवी पत्रकार संघ का शपथ ग्रहण समारोह, लैलूंगा में पत्रकार भवन के  लिए 25 लाख की घोषणा

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ लैलूंगा इकाई, जिला रायगढ़ के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार ने कहा कि प्रजातंत्र में नेताओं को आगे लाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है अतः हम सभी जनप्रतिनिधियों को भी पत्रकारों का सहयोग करना चाहिए इसी संदर्भ में उन्होंने लैलूंगा में पत्रकार भवन हेतु 25 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की।


संघ के प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई की अध्यक्षता में पुनर्निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजदास महंत को पद की शपथ दिलाई गई। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया, पूर्व विधायक हृदय राम राठिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार ने भी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर लैलूंगा जनपद उपाध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल, संघ के जिला अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत, नवनियुक्त पदाधिकारी के साथ क्षेत्र के पत्रकार साथी उपस्थित थे। द्वितीय सत्र में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।