Latest news

लहू की प्यासी यह कैसी न्यायधानी और राजधानी — बिलासपुर में दोस्त ने दोस्त को चाकू मारकर मौत के घाट उतारा; राजधानी रायपुर की सड़क-हत्या ने बढ़ाई सुरक्षा-चिंता

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
6 Min Read

Mohammed israil

रायपुर/बिलासपुर, अगस्त 2025 — छत्तीसगढ़ के दो बड़े शहरों में बीते एक साल के भीतर चाकूबाजी और सड़क पर हत्या की घटनाओं ने जनसुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताज़ा मामला बिलासपुर का है, जहां मामूली विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली। वहीं राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े सड़क पर हुई हत्या ने पुलिस की गश्त और अपराध नियंत्रण व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।


दोस्ती में मोबाइल बना मौत की वजह — जवाली नाला में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर |

शहर के जवाली नाला इलाके में शुक्रवार रात दोस्ती खून में रंग गई। मोबाइल को लेकर चल रहे विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी नशे की हालत में मौके से भागा, लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटों में उसे पकड़ लिया।

मोबाइल विवाद से बढ़ी दुश्मनी
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के डोंगाघाट निवासी दीपक उर्फ दादू साहू और पचरीघाट निवासी गणेश रजक के बीच पुरानी दोस्ती थी। दोनों कुछ समय पहले बैद्यनाथ धाम, देवघर (झारखंड) साथ गए थे। यात्रा के दौरान मोबाइल को लेकर विवाद हुआ और गणेश का मोबाइल दीपक के पास रह गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव बढ़ता गया।

होटल के सामने हमला, मौके से फरार
शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे, नशे में धुत गणेश दीपक को ढूंढते हुए शनिचरी बाजार से जवाली नाला की ओर पहुंचा। वहां यादव होटल के पास दीपक खड़ा था। गणेश ने मोबाइल मांगा, लेकिन दीपक ने इंकार कर दिया। गुस्से में गणेश ने जेब से चाकू निकाला और दीपक पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। चाकू लगते ही दीपक जमीन पर गिर पड़ा। भीड़ जुटते ही गणेश वहां से भाग निकला।

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
स्थानीय लोगों की मदद से घायल दीपक को सिम्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई और टीआई के निर्देश पर टीम ने शनिचरी बाजार के अंदर से आरोपी गणेश को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी नशे की हालत में था और पहले भी उसके खिलाफ झगड़े के मामले दर्ज हो चुके हैं।

रक्षाबंधन पर सुरक्षा के दावे फीके — एसएसपी के जायजा लेने के कुछ घंटों बाद ही बिलासपुर में चाकूबाजी

बिलासपुर। रक्षाबंधन के पर्व पर जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने पुलिस टीम के साथ देवकीनंदन चौक, सिम्स चौक, गोल बाजार, बिलासा चौक, पुराना और नया रिवर व्यू सहित शहर के प्रमुख चौराहों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पूरे दिन पुलिस फोर्स सड़कों पर मुस्तैद रही, लेकिन शाम होते-होते कोतवाली थाने से महज कुछ दूरी पर, जवाली लाने के पास चाकूबाजी की वारदात हो गई। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

यह वारदात सवाल खड़ा करती है कि त्योहार के दिन भी अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं, जबकि शहर में पुलिस का भारी बंदोबस्त मौजूद था।


रायपुर में पारिवारिक विवाद में देवर ने भाभी की हत्या


रायपुर। पारिवारिक विवाद ने एक घर में खून की होली खेल दी। शुक्रवार देर रात राजधानी के डंगनिया इलाके में देवर ने अपनी भाभी पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने कुछ ही घंटों में पकड़ लिया। प्रारंभिक जांच में विवाद का कारण संपत्ति का मामला बताया जा रहा है।



पिछले एक साल का खौफनाक आंकड़ा

रायपुर: अगस्त 2024 से जुलाई 2025 के बीच चाकूबाजी के 48 मामले दर्ज, जिनमें 12 मौतें हुईं।
बिलासपुर: इसी अवधि में 31 मामले दर्ज, जिनमें 8 मौतें हुईं।
अधिकांश घटनाओं में आरोपी और पीड़ित एक-दूसरे को पहले से जानते थे।
विशेषज्ञ की राय
अपराध विश्लेषकों का कहना है कि चाकूबाजी के पीछे अधिकांश मामलों में आपसी रंजिश, नशा और गैंग गतिविधियां कारण होती हैं। कानून विशेषज्ञों का मानना है कि अगर पुलिस गश्त, सीसीटीवी निगरानी और सार्वजनिक स्थानों पर हथियार जांच को सख्ती से लागू करे तो घटनाओं में कमी आ सकती है।
जनचिंता और पुलिस का दावा
इन घटनाओं ने आम लोगों में डर का माहौल बना दिया है। लोग देर रात बाहर निकलने से बच रहे हैं। रायपुर और बिलासपुर पुलिस का दावा है कि वे लगातार कार्रवाई कर रहे हैं और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।