00 वाहन चालक ने किया सिग्नल जंप
➡️ITMS के कैमरे में कैद हुई तस्वीर मिला नोटिस
➡️पुलिस अधीक्षक नहीं थे उस वाहन में, फिर भी उन्होंने पटाया चालान दोपहर को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह , एवं जिलाधीश बिलासपुर श्री अवनीश शरण एक साथ एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु कलेक्टर महोदय की गाड़ी से जा रहे थे ,
उनके कुछ दूर पीछे पुलिस अधीक्षक महोदय का वाहन चालक भी, उनका वाहन चलाते हुए आ रहा था। सत्यम चौक पर कलेक्टर महोदय का वाहन क्रॉस होने के बाद सिग्नल रेड हो गया। पुलिस अधीक्षक महोदय के वाहन चालक द्वारा सिग्नल जंप कर दिया गया।
यह घटना ITMS के कैमरे में कैद हो गई और पुलिस अधीक्षक महोदय को तत्काल मैसेज के माध्यम से चालान काटने की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (IPS) ने एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देते हुए तत्काल ऑनलाइन 2000/- का चालान पटाया और यातायात थाने से इसकी रसीद प्राप्त की।
एवं अपने वाहन चालक को यातायात नियमों का पालन करने हेतु निर्देशित किया।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक की गाड़ी का ₹2000 का चालान काटा गया है। यह कार्रवाई उनके वाहन चालक के द्वारा सिग्नल जंप किए जाने पर हुई है।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह , एवं जिलाधीश बिलासपुर अवनीश शरण एक साथ एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने कलेक्ट की गाड़ी से जा रहे थे ,
उनके कुछ दूर पीछे पुलिस अधीक्षक का वाहन चालक भी, उनका वाहन चलाते हुए आ रहा था। सत्यम चौक पर कलेक्टर की गाड़ी क्रॉस होने के बाद सिग्नल रेड हो गया। पुलिस अधीक्षक के वाहन चालक द्वारा सिग्नल जंप कर दिया गया।
यह घटना ITMS के कैमरे में कैद हो गई और पुलिस अधीक्षक महोदय को तत्काल मैसेज के माध्यम से चालान काटने की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (IPS) ने एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देते हुए तत्काल ऑनलाइन 2000/- का चालान पटाया और यातायात थाने से इसकी रसीद प्राप्त की।
एवं अपने वाहन चालक को यातायात नियमों का पालन करने हेतु निर्देशित किया।
“ऊपर वाला सब देख रहा है”
बिलासपुर पुलिस की नजर में हर वाहन समान है, चाहे वह किसी भी वीआईपी की गाड़ी हो या सामान्य नागरिक की। बिलासपुर पुलिस की यह अपील है कि हर व्यक्ति यातायात नियमों का पालन करें वर्ना ऊपर वाला सब देख रहा है





