Latest news

विधायक अटल श्रीवास्तव ने रतनपुर के प्रसिद्ध बूढ़ा महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया एवं भोग का वितरण किया

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

बिलासपुर।पवित्र सावन के अंतिम सोमवार को कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव अपने विधानसभा के शक्ति स्थल रतनपुर के प्रसिद्ध बूढ़ा महादेव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया एवं क्षेत्र की खुशहाली के साथ जिले और प्रदेश में सुख शांति की कामना की l विधायक अटल श्रीवास्तव ने बेलपान से चलकर बड़ी संख्या में पहुंचे कवरियो का अपने साथियों के साथ स्वागत किया अटल श्रीवास्तव के साथ रतनपुर शहर कांग्रेस के पदाधिकारी कांग्रेस के पार्षद एवं सभी साथी बड़ी संख्या में कांवरियों के स्वागत में उपस्थित थे विधायक अटल श्रीवास्तव के द्वारा भोग का वितरण भी कवरियो एवं भगवान शंकर के भक्तों को किया गया l रतनपुर से विधायक अटल श्रीवास्तव गोरेला पेंड्रा गए तथा जलेश्वर महादेव का दर्शन किया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।