Latest news

आरक्षक भर्ती : लिखित परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

परीक्षा में शामिल होने के लिए व्यापम की वेबसाइट में पंजीयन अनिवार्य


बिलासपुर। जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती वर्ष 2023-24 अंतर्गत 16 नवंबर 2024 से 19 जनवरी 2025 तक बिलासपुर रेंज, भर्ती केन्द्र क्रमांक-01, 2री वाहिनी, छसबल, सकरी में जिला बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली एवं गौरेला-पेण्ड्रा मरवाही के सम्मिलित अभ्यर्थियों का दस्तावेज परीक्षण, शारीरिक मापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया। शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्राप्तांक के आधार पर लिखित परीक्षा हेतु पात्र पाये गये 15 गुना अभ्यर्थियों की सूची पुलिस मुख्यालय रायपुर के अधिकारिक वेबसाईट https://cgpolice.gov.in पर अपलोड किया गया है। लिखित परीक्षा हेतु योग्य पाये गये अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल के वेबसाईट पर रजिस्ट्रेशन किया जाना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन पश्चात् लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र व्यापम के वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा। लिखित परीक्षा हेतु पात्र अभ्यर्थीगण छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल के वेबसाईट https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से करावें ताकि लिखित परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी किया जा सके।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।