00 मस्तूरी क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसे, पुलिस और आरटीओ की व्यवस्था पर खड़े हो रहे हैं सवाल
00 आरोपी वाहन चालक गिरफ्तार और ट्रैक्टर जब्त
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र में आए दिनों सड़क हादसे हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज ट्रैक्टर में ईट लोड कर वापस लौट रहा एक नाबालिग इंजन से उछल कर नीचे गिरा और पहिए की चपेट में आ गया ,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। साथी ही ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। यह मामला बिलासपुर के पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है जहाँ चिल्हाटी गाँव का रहने वाला मृतक समीर साहू 16 वर्ष ट्रैक्टर मे सवार होकर ईंट लेने कुकुरदीकेरा स्थित ईंट भट्टा गया हुआ था। जहाँ ईंट लोड करने के बाद वापस लौट रहे थे इस दौरान वह ट्रैक्टर के इंजन के पास बैठा हुआ था। वापस लौटते समय सड़क पर ब्रेकर होने की वजह से ट्रैक्टर के इंजन से उछलकर नीचे गिर और ट्राली के पहिये के नीचे दब कर उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी ट्रैक्टर मे मौजूद लोगो ने समीर के परिजनो को दी जिसके बाद मौक़े पर पुलिस पहुंची और आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।
लेबर कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश
इस मामले में लेबर कमिश्नर ज्योति शर्मा का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है। इसके बाद उन्होंने मामले की जांच को लेकर लेबर इंस्पेक्टर को निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी के खिलाफ श्रम कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



