Latest news

मंत्री ना बन पाने से विचलित विधायक अमर अग्रवाल बेतुका बयान दे रहे हैं :प्रमोद नायक

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

Bilaspur Chhattisgarh बिलासपुर। कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ बचाओ अदानी भगावो के नारे के साथ आर्थिक नाकेबंदी की घोषणा की गई है जिसको लेकर बिलासपुर जिले में भी कांग्रेस की तैयारी चल रही है आज बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में विधायक अमर अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी की ओर से आर्थिक नाकेबंदी को लेकर प्रेस वार्ता और बयान जारी किया जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष किसान नेता प्रमोद नायक ने उक्त बयान पर पलटवार करते हुए कहा की विधायक अमर अग्रवाल द्वारा शपथ ग्रहण का इंतजार करते-करते हाई कमान को दिखाने के लिए बेतुकी की बयान बाजी कर रहे हैं ऐसा लगता है कि मंत्री ना बन पाने से विचलित हो गए हैं पुरी की पूरी भारतीय जनता पार्टी अडानी के पक्ष में खड़ी हो गई है कल का आर्थिक नाकेबंदी का आंदोलन छत्तीसगढ़ के संसाधनों छत्तीसगढ़ के वनों और छत्तीसगढ़ की अस्मिता को बचाने का आंदोलन है अदानी द्वारा जिस तरह लगातार वनों के अंधाधुंध सरकार के नियमों के विपरीत जाकर आदिवासी जनप्रतिथियों की गिरफ्तारी कर की जा रही है उसे यह प्रतीत होता है कि वर्तमान सरकार अडानी के सामने में लाचार है इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस 22 जुलाई को पूरे प्रदेश में आर्थिक नाकेबंदी करेगी बिलासपुर में भी पेण्ड्री डीह बाईपास पर आंदोलन होगा आंदोलन की सफलता को देखते हुए पहले से ही विधायक अमर अग्रवाल बिचलित हो गए हैं बयान देने से पहले उनको देखना चाहिए की जन-जंगल जमीन को लेकर क्या कानून है और अडानी के लिए किन नियमों का उल्लंघन हो रहा है अमर अग्रवाल को कांग्रेस से सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं है

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।