Latest news

सकरी तहसील में प्रशासनिक सर्जरी: तहसीलदारों के बीच नए कार्य विभाजन का आदेश जारी

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

Bilaspur,तखतपुर। 21 जुलाई 2025। प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत और पारदर्शी बनाने की दिशा में तखतपुर अनुविभागीय अधिकारी (रा.)  ने सकरी के तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के नवीन पदस्थापन के बाद कार्य का नया विभाजन कर दिया है। इससे राजस्व संबंधी कार्यों में गति आएगी और आम जनता को लाभ मिलेगा। इस आदेश के तहत पांच अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है।

इस आदेश के साथ ही यह स्पष्ट कर दिया गया है कि संबंधित अधिकारी अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र संबंधी कार्यों सहित अन्य राजस्व संबंधित प्रकरणों का समाधान करेंगे।

जल्द ही अन्य तहसीलों में भी कार्य विभाजन
अनुविभागीय अधिकारी शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि यह कार्य विभाजन तखतपुर क्षेत्र में राजस्व कार्यों की प्रभावशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। आने वाले समय में बिलासपुर सहित अन्य तहसीलों में भी इसी तरह से पदस्थ अधिकारियों के बीच कार्यों का बंटवारा किया जाएगा।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सूचना भी भेज दी गई है। आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर बिलासपुर एवं सभी तहसीलदार/नायब तहसीलदारों को भेजी गई है ताकि कार्यों का निर्वहन समयबद्ध और प्रभावी ढंग से किया जा सके।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।