Latest news

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश के घर के छापे के विरोध में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में बिलासपुर के शामिल हुए कांग्रेस नेता

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

Bilaspur Chhattisgarh बिलासपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर ई डी ने छापा डाला छापे के दौरान भूपेश बघेल को तो विधानसभा शामिल होने की अनुमति दे दी वेभिलाई निवास से रवाना होकर विधानसभा के सत्र में शामिल हुए लेकिन सत्र में शामिल होने रवाना होने के पश्चात उनके पुत्र चैतन्य बघेल को शराब घोटाले में आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया कोर्ट में पेश कर 5 दिन की रिमांड ले ली चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के निंदा करते हुए कोटा के कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि आज चैतन्य बघेल का जन्मदिन था और ईडी ने ऐसा दिन चुना तो किसी भी मां-बाप के लिए असहनीय घटना के रूप में याद किया जाएगा शराब का घोटाला भारतीय जनता पार्टी के केंद्र सरकार के इशारे पर पर साजिश के तहत लगाया गया आरोप है जिसको लेकर कांग्रेस हमेशा विरोध करती रही है अटल श्रीवास्तव ने कहा कि चैतन्य बघेल ना तो किसी सरकारी पद पर रहे हैं ना ही कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी हैं वह छत्तीसगढ़ प्रदेश के युवा किसान के रूप में जाने एवं पहचाने जाते हैं जिनका अपना कारोबार है और वह राजनीति से मतलब नहीं रखते केवल भूपेश बघेल का पुत्र होने के नाते किसी षड्यंत्र के तहत फसाना बदलापुर की राजनीति है जिसे किसी भी तरीके से राजनीतिक धर्म नहीं माना जाएगा l भूपेश बघेल के घर ई डी का छापा एवं चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को लेकर आज पूरे दिन विधायक कांग्रेस विधायक दल एवं प्रदेश कांग्रेस एवं रायपुर शहर कांग्रेस कमेटी ने विरोध में धरना प्रदर्शन चला ई डी दफ्तर के सामने और राजीव गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन कर पुतला जलाकर विरोध किया गया उक्त धरना प्रदर्शन में बिलासपुर जिले के विधायक कोटा अटल श्रीवास्तव विधायक मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया पूर्व विधायक सियाराम कौशिक श्रीमती रश्मि सिंह शैलेश पांडे सहित अभय नारायण राय प्रमोद नायक शिवबाला कौशिक अरविंद शुक्ला श्रीमती शिल्पी तिवारी सहित अनेक युवा कांग्रेस के साथी ही शामिल रहे।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।