तीन दिनों में जिला भर में मारी गई दबिश, लहन और महुआ शराब का जखीरा बरामद



बिलासपुर। आबकारी आयुक्त श्री श्याम लाल धावड़े के निर्देश, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन और प्र. सहायक आयुक्त आबकारी श्री नवनीत तिवारी के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। दिनांक 06, 07 और 08 जुलाई 2025 को चले इस विशेष अभियान में कोटा, सीपत, बिल्हा, तखतपुर और मस्तूरी वृत्त के गांवों में कुल 11 स्थानों पर छापामार कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान 11 प्रकरण कायम किए गए और 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। कार्यवाही में कुल 192.28 लीटर शराब (जिसमें 15.28 लीटर देशी शराब व 162 लीटर महुआ शराब शामिल है) और 285 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया गया।
प्रकरणों को छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत पंजीबद्ध कर आरोपियों को जेल भेजा गया है।
प्रमुख जब्ती एवं आरोपी विवरण:
- महादेव धनवर (हरदाडीह, सीपत) से 8.5 लीटर महुआ शराब
- अजय सोनी (राजकिशोर नगर) व संजू यादव (लिंगियाडीह) से कुल 15.48 लीटर देशी शराब
- रामप्रसाद (पंडाकापा) से 9 लीटर शराब व 60 किलो लहान
- कपसिया खुर्द (कोटा) में 60 लीटर लावारिस शराब और 225 किलो लहान
- जलसो गांव (रतनपुर) तालाब किनारे से 55 लीटर महुआ शराब
- वहीं, रिस्दा गांव से मदनलाल मनहर के पास से 10.5 लीटर दूसरे राज्य की विदेशी शराब जब्त कर जेल भेजा गया।
टीम की महत्वपूर्ण भूमिका:
इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर, छबि पटेल, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ल, भूपेंद्र जामरे, ऐश्वर्या मिंज, समीर मिश्रा सहित विभागीय आरक्षक व चालक दल की अहम भूमिका रही



