Latest news

सोशल मीडिया में अश्लील पोस्ट करने वाला युवक पहुंचा सलाखों के पीछे

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

♦️अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

बिलासपुर। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  सूचना मिला कि किशन यादव नामक युवक अपने इंस्टाग्राम आईडी में अपशब्दों को प्रयोग करते हुये विडियो वायरल कर सोशल मिडिया में दुष्प्रचार कर रहा ह। उक्त सूचना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह(भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी के विरूद्ध  कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में थाना प्रभारी निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम भेजकर किशन यादव नाम युवक का पता तलाश कर जोरापरा सरकण्डा से पकड़ कर पूछताछ किया जो अपने इंस्टाग्राम आईडी में अपशब्दों का प्रयोग करते हुये विडियो वायरल करना स्वीकार किया जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध धारा 170/126,135 बीएनएसएस प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।