बिलासपुर।छत्तीसगढ़ शासन में उप मुख्यमंत्री ने अरुण साव ने मंगलवार को अपने निवास पर भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की । भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की उपस्थिति में आज उन्हें पार्टी की सक्रिय सदस्यता वाले प्रपत्र दाखिल कराया डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की पहचान उसके संगठनात्मक संरचनाओ से किया जाता आज पूरे प्रदेश में 51 लाख लोगों ने मोबाइल से अपना ओ टी पी नम्बर के माध्यम से भाजपा की सदस्यता स्वीकार किए हैं जो पार्टी के प्रति जनमानस की विश्वसनीयता को परिलक्षित करती है हमे इस बात का गर्व है कि हम देश की सर्वाधिक सदस्य संख्या वाले दल के कार्यकर्ता हैं मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, मंडल महामंत्री अमित चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
About Author

शिक्षाः बीए, बैचलर आफ “जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन। वर्ष 1996 से लोकस्वर से पत्रकारिता की शुरुआत। दैनिक भास्कर , देशबंधु, स्वदेश में बतौर सिटी रिपोर्टर और सब एडिटर काम किया। 2007 से 2022 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर , इनपुट हेड, सिटी चीफ , सीनियर सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। वर्तमान में संपादक, न्यूज़ डॉन छत्तीसगढ़।