बिलासपुर ।बेलतरा विधानसभा अंतर्गत ग्राम सलखा में विधायक सुशांत शुक्ला के आतिथ्य में “किसान सम्मान समारोह ” का आयोजन किया गया. अन्नदाता किसानो को सरकार द्वारा दी जा रही धान खरीदी की सुविधा से सभी किसानो को जोड़ने और जागरूक करने के उद्देश्य से यह आयोजन sdm श्री पीयूष तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम में आए हुए किसानो को विधायक महोदय के कर कमलों से प्रशस्ति पत्र, स्पेयर, फलदार वृक्ष का वितरण कराया गया. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए माननीय विधायक ने क्षेत्र में नए अस्पताल, नेवसा सिचाई परियोजना, महतारी वंदन योजना सहित अन्य फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी किसानो को दी
About Author

शिक्षाः बीए, बैचलर आफ “जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन। वर्ष 1996 से लोकस्वर से पत्रकारिता की शुरुआत। दैनिक भास्कर , देशबंधु, स्वदेश में बतौर सिटी रिपोर्टर और सब एडिटर काम किया। 2007 से 2022 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर , इनपुट हेड, सिटी चीफ , सीनियर सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। वर्तमान में संपादक, न्यूज़ डॉन छत्तीसगढ़।