Latest news

18 माह में सरकार शिक्षा मंत्री नही खोज पायी युक्तियुक्तकरण कर स्कूल बंद करना शिक्षक का पद समाप्त करना दर्शाता है कि वर्तमान सरकार की प्राथमिकता में शिक्षा नहीं है – अटल श्रीवास्तव

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read

कोटा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का युक्तियुक्तकरण के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस ने किया घेराव

Bilaspur बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेंटी के निर्देश जिला कांग्रेस कमेंटी के आव्हान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेंटी कोटा के अध्यक्ष आदित्य दीक्षित की अगुवाई एवं कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव जिला कांग्रेस कमेंटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी विधायक प्रतिनिधि कुलवंत सिंह शिव दत्त पाण्डेय शीतल जायसवाल अरूण त्रिवेदी जुनियर वरिष्ठ नेता संतोष गुप्ता सुरेश चौहान बीना मसीह (महिला कांग्रेस) प्रकाश जायसवाल की उपस्थिति में शिक्षा न्याय आंदोलन के तहत कोटा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय का विष्णुदेव साय सरकार की युक्तियुक्तकरण की निति का विरोध करते हुए घेराव किया गया। घेराव से पहले धरना स्थल पर सभा हुई सभा को विधायक जिलाध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष सहित वरिष्ठ जनो ने संबोधित किया।
इस अवसर पर विधायक अटल श्रीवास्वत ने कहा कि शिक्षा विभाग माननीय मुख्यमंत्री जी के पास है, 18 महिने की विष्णुदेव साय सरकार के पास शिक्षा मंत्री बनाने के लिये योग्य विधायक नहीं मिल रहा है। शिक्षा मंत्रालय भी युक्तियुक्तकरण में ही चल रहा है पूर्व शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने 32 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा शिक्षा मंत्री बनते ही की थी वर्तमान में 57 हजार से उपर शिक्षको के पद खाली है शिक्षा विहिन एवं एकल शिक्षक के अनेको विद्यालय चल रहे है। सरकार ने युक्तियुक्तकरण कर 45 हजार पद शिक्षको के समाप्त कर दिये वही जिले सहित प्रदेश में 10 हजार से उपर स्कुल बंद कर दिये गये युक्तियुक्तकरण करने से पहले न तो जनप्रतिनिधियों से बात की गई और न ही शिक्षक संघ के पदाधिकारियों से सलाह ली गई। सरकार का यह शिक्षा विरोधी कदम है जिसकी हम सब निंदा करते है, विरोध सड़क से सदन तक कांग्रेस करेंगी।
जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर जिले के सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय का घेराव एवं धरना देकर कांग्रेस युक्तियुक्तकरण की विरोध करती है सुशासन की सरकार की प्राथमिका पाठशाला की जगह मधुशाला हो गई है। शराब की नई दुकाने खोली जा रही है और स्कुले बंद की जा रही है, कांग्रेस युक्तियुक्तकरण का विरोध करती है।
ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने कहा कि कोटा विधानसभा आदिवासी बाहुल्य इलाका है जनता की मांग पर ही सरकार ने स्कुल खोला है और अब जनता से बिना पुछे उन स्कुलो को युक्तियुक्तकरण के नाम पर बंद किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष यासीन अंसारी ने किया आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने किया
संतोष मिश्रा प्रदीप परमार देवेन्द्र कौशिक जब्बार खान कान्हा गुप्ता कमल कश्यप दिलीप श्रीवास यासीन खान कृष्णा साहू सतीश जोशी रिंकू दिक्षित आर आर मिरी चितरंजन महराज लच्छु महराज अशोक अनंत भरत पटेल आनंद अग्रवाल बसंत यादव अवध सिंह मनोज बाजपेयी अनिल मसीह छोटू उपाध्याय बाबा कश्यप चोला राम नायक श्रीमती माया मिश्रा विनिता साहू सुनिता निर्गुन मुन्नी निर्मलकर जाजरा बेगम कुसुम सोनी पुष्पा साहू लक्ष्मीन बिंछवार संजू चौहान भूपेन्द्र सिंह राजा रावत रवि रावत विकरांत जायसवाल बबलू पाण्डेय देवा कुर्रे श्रवण निर्मलकर निरंजन लहरे मनोज भोला नवरंग बाबा सोनी रामदायाल मार्को मनोज कुर्रे दिलहरण श्रीवास रामकुमार घृतलहरे सिराज खान कृष्ण कुमार बिंछवार धन सिंह डब्बू खान विेशेष गुप्ता शिव विश्वकर्मा दुर्गेश नवरंग संतोष विश्वकर्मा रेखा राम अहिरे महादेव भास्कर साहू सालिन सोम पंचराम साहू मदन कहरा राज साहू दुर्गेश राज गणेश कैर्वत कृष्णा कश्यप रामेश्वर श्रीवास रामफल श्रीवास दीपक दुबे राम निहोर कांमता दीन चंदन साहू कपिल जायसवाल सहित कांग्रेस के ब्लॉक पदाधिकारी जिला पदाधिकारी सेक्टर जोन पमुख बूथ अध्यक्ष पार्षद पूर्व पार्षद सहित नागरिक उपस्थित थे।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।