Latest news

अरपा किनारे स्मार्ट रोड : प्रभारी सचिव ने कहा सड़क का निर्माण जल्द से जल्द करें गुणवत्ता पर नहीं करें कोई समझौता

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

00 एसीएस श्री मनोज पिंगुआ ने किया शहर का दौरा,विकास कार्याें एवं ट्रैफ़िक व्यवस्था का लिया जायजा
बिलासपुर/जिले के प्रवास पर पहुंचे अपर मुख्य सचिव जेल, गृह विभाग एवं जिले के प्रभारी सचिव श्री मनोज पिंगुआ ने अधिकारियों की बैठक के बाद शहर का दौरा कर विकास कार्याें का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रमुख रूप से शहर की ट्रैफ़िक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए किये जा रहे कार्याें का अवलोकन किया। कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं एसएसपी रजनेश सिंह भी साथ थे। श्री पिंगुआ ने इस अवसर पर सबसे पहले अरपा किनारे बनाए जा रहे स्मार्ट रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने यह कार्य पूरी गुणवत्ता से जल्द पूर्ण करने कहा। इसके बाद उन्होंने जल संसाधन विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओं पचरीघाट एवं शिवघाट का जायजा लेकर निर्माण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने आगे कोनी पहंुचकर बिलासा ताल के सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने तालाब गहरीकरण, पाथ वे का काम और रंगरोगन जैसे कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां लोगों के मनोरंजन और समय गुजारने का एक बढ़िया केंद्र विकसित हो रहा है। उन्होंने डीएफओ श्री नीरज यादव को एक पेड़ मां के नाम अभियान पर वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए। नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार ने शहर की ट्रैफ़िक व्यवस्था को दुरूस्त करने वैकल्पिक मार्गाें और प्लान की जानकारी दी। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल भी मौजूद थे।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।