Latest news

विधायक सुशांत की पहल, मोपका में बनेगा मल्टीपरपज इन्डोर स्टेडियम

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

खेल को प्रोत्साहित करने विधायक सुशांत ने युवाओं को दी बड़ी सौगात

तेरह करोड़ से भी अधिक लागत से बनेगी मल्टीपर्पज इनडोर स्टेडियम

Bilaspur बिलासपुर। भारत सरकार के महत्वपूर्ण योजनांतर्गत खेलो इंडिया मद से बेलतरा विधानसभा को बड़ी सौगात मिलने जा रही है मोपका में तेरह करोड़ चौरासी लाख नब्बे हजार रुपए की लागत से मल्टीपरपस इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा जिसमें बैडमिंटन कोर्ट , वालीबाल बास्केटबाल शॉपिंग कंपलेक्स कैफे जैसी अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहेगी युवाकार्य मंत्रालय का उद्देश्य युवाओं में ज्यादा से ज्यादा खेल प्रति रुचि बढ़े एवं स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर की सुविधा दिलाना है जिससे कि वे विभिन्न प्रतियोगताओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकें
इस लिहाज से विधायक सुशांत द्वारा केंद्र और राज्य सरकार से अपने विधानसभा क्षेत्र में मल्टीपरपज इनडोर स्टेडियम की मांग की जाती रही है वे इस संबंध में केंद्रीय युवाकार्य मंत्री मनसुख मांडवीय से सतत पत्राचार करते रहे हैं  इसके लिए उन्होंने दिल्ली प्रवास कर केंद्रीय युवाकार्य मंत्री श्री मांडवीय जी से मुलाकात कर इस मांग को तत्काल स्वीकृति दिलाने अनुरोध किया था राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भी अपील कर विधानसभा बेलतरा विधानसभा को सौगात देने की कही थी परिणाम स्वरूप छत्तीसगढ़ शासन के पत्र क्रमांक एफ 30.05 2025 के अंतर्गत इस कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति दे दी गई है उक्त निर्माण में सात करोड़ पचास लाख की राशि भारत सरकार से प्राप्त होगी शेष राशि राज्य सरकार द्वारा बहन की जाएगी इस संदर्भ में विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के साथ सामाजिक कौशल विकसित करने और जीवन में खुशी और आनंद लाने में हमारी मदद करते हैं हमारा प्रयास है कि युवाओं को एक बेहतर वातावरण मिले नशे और आपराधिक प्रवृत्तियां उन्हें स्पर्श भी न कर सके इस दृष्टि खेल और खेल।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।