Latest news

भाई से विवाद पर युवक पर चाकू से हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में भाई से पूर्व में हुए विवाद को लेकर दो युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। मामले में हमलावर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू भी जब्त कर लिया है।

बीते 1 नवंबर को अशोक नगर  अटल आवास निवासी प्रार्थी संदीप राजपूत पिता स्व. भरत राजपूत उम्र 23 वर्ष निवासी  रात्रि करीब 10.00 बजे अपना दुकान बंद करके पैदल अपने घर जा रहा था, रात्रि करीब 11.30 बजे गौरव पैलेस के पास पहुंचा था तभी अभिषेक तिवारी उर्फ बउवा एवं मुक्कू ठाकुर आवाज देकर रूकवाये और पास आकर बोले कि तेरा भाई रवि वर्मा हम लोगों के साथ विवाद किया है उसे समझा देना। जिस पर प्रार्थी बोला कि मेरा भाई रवि किसी से भी विवाद नहीं करता है। इतने में दोनो नाराज हो गये और गाली देने  लगे जिसे मना करने पर मारपीट पर उतरआए।अभिषेक तिवारी ने  उसे पकड़ लिया और मुक्कू ठाकुर अपने पास रखे चाकू से कमर, पीठ, सीने में मारपीट कर चोट पहुंचाया।प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध  कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।, जिनके द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किये। थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपियों की पता तलाश कर आरोपी मुकेश उर्फ मुक्कू ठाकुर एवं अभिषेक तिवारी उर्फ बउवा को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किये एवं आरोपी मुक्कू ठाकुर द्वारा घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू पेश करने पर जप्त कर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।