Latest news

बिलासपुर पुलिस की निगरानी में है 147 गुंडे और बदमाश

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

Bilaspur बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में शहरी और ग्रामीण थाना क्षेत्र के 147 गुंडे और बदमाश उसकी निगरानी में हैं।

🚨 13 स्थायी वारंट एवं 26 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 39 वारंट तामील

🚨 लम्बे समय से फरार विभिन्न मामलों के 4 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

🚨 147 गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को किया गया गया चेक

🚨 बिलासपुर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी

🚨 प्रमुख बदमाशों को किया गया तलब, वारंटियों की धरपकड़

🚨 गुंडा-निगरानी बदमाशों व संदेहियों पर कस रहा शिकंजा

🚨 थाना प्रभारी व पुलिस बल ने की सतत निगरानी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में शहरी थाना क्षेत्रों में एक विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

इस दो दिवसीय अभियान के दौरान समस्त शहरी थानों – सिविल लाइन, सरकंडा, तोरवा, कोतवाली, सकरी, चकरभाठा सहित अन्य थाना क्षेत्रों में सक्रिय गुंडा व निगरानी बदमाशों की सकुनत (निवास स्थान) पर जाकर गुजर-जाँच, थानों में तलब कर पूछताछ, तथा संदिग्ध व्यक्तियों की गहन तलाशी की गई।

अभियान के मुख्य उद्देश्य थे:

  • शहरी क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों पर निगरानी बढ़ाना,
  • गुंडा/निगरानी बदमाशों की गतिविधियों का आकलन,
  • संदिग्ध व्यक्तियों की तस्दीक करना,
  • तथा स्थायी/गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ सुनिश्चित करना।

इस अभियान के दौरान:

🔹 13 स्थायी वारंट एवं 26 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 39 वारंट तामील किए गए।

🔹 4 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

🔹कुल 147 गुंडे एवं निगरानी बदमाशों को किया गया चेक।

🔹थाने न आने वाले गुंडे एवं निगरानी बदमाशों को उनके सकुनत पर जाकर चेक किया गया।

🔹 19 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ की गई।

इस सघन चेकिंग अभियान में 5-6 वर्षों से फरार स्थायी वारंटियों की भी गिरफ्तारी की गई है तथा विभिन्न अपराधों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई है। इसके साथ ही अन्य प्रमुख बदमाशों को भी तलब कर उनकी गतिविधियों की समीक्षा की गई।

साथ ही कुछ अन्य चिन्हित बदमाश, पूर्व की कार्यवाहियों के फलस्वरूप वर्तमान में जेल में निरुद्ध हैं।

यह सतत अभियान बिलासपुर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत चलाया जा रहा है, ताकि आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बनी रहे तथा असामाजिक तत्वों में पुलिस का स्पष्ट भय बना रहे।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।