Latest news

तीन चोरियां करने वाले आरोपियों पर सरकंडा पुलिस का प्रहार

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

Bilaspur बिलासपुर। चोरी के तीन मामलों के आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  चोरी किए गए सामान भी जब्त हुए हैं।

♦️ 3 अलग-अलग प्रकरणों में चोरी 2 नग लैपटॉप, ई-रिक्शा एवं मोटर सायकल कुल किमती 188056रू. बरामद।

♦️ 3 प्रकरणों में आरोपियों को पृथक-पृथक गिर. कर न्यायालय किया गया पेश।

नाम आरोपी

  1. अजय चौहान उर्फ मच्छर पिता संतोष चौहान उम्र 21 वर्ष निवासी चौबे कालोनी, अटल आवास सरकण्डा।
  2. अरूण यादव उर्फ नोबी पिता संजय यादव उम्र 20 वर्ष निवासी नूतन चौक पीएम अटल आवास सरकण्डा।

03. विकास पाण्डेय पिता राम कुमार पाण्डेय उम्र 21 वर्ष निवासी बंगालीपारा गली नं. 3, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

विवरण –
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शुभम कुमार ठाकुर निवासी गया विहार सरकण्डा का दिनांक 30.05.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि किराये के मकान में रहकर बीटेक का पढ़ाई कर रहा है, जो दिनांक 29.05.2025 के शाम करीब 06.30 बजे अपने रूम का ताला लगाकर सब्जी खरीदने मार्केट गया था जहां से रात्रि करीब 08.00 बजे वापस आने पर रूम का ताला टूटा हुआ था एवं कमरे मंे रखे 2 नग लैपटॉप किमती 100056रू. नहीं था, कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, अज्ञात आरोपी की पता तलाश पर आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के अवलोकन पर संदेहियों की पतासाजी पर अजय चौहान उर्फ मच्छर, अरूण यादव एवं विकास पाण्डेय के रूप में पहचान होने से संदेहियों के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराने पर चोरी के प्रकरण का त्वरित निराकरण कर संदेहियों को तलब कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर तत्काल संदेही की पता तलाश हेतु मौके पर टीम भेजा गया जिनके द्वारा रेड कार्यवाही कर संदेही अजय चौहान उर्फ मच्छर, अरूण यादव एवं विकास पाण्डेय को तलब कर पूछताछ किया गया, जो तीनो मिलकर घटना कारित करना स्वीकार करते हुये दिनांक 15.03.2025 को रूद्र विहार में मोटर सायकल की चोरी एवं खमतर्रइा साहू भवन के पीछे ई-रिक्शा को तीनो मिलकर चोरी करना बताये जो थाना सरकण्डा में प्रार्थी लखन पटेल के रिपोर्ट पर दर्ज अप.क्र. 476/25 धारा 303(2) बीएनएस एवं प्रार्थी छन्नू कुमार के रिपोर्ट पर दर्ज अप.क्र. 768/25 धारा 303(2) बीएनएस का मशरूका होना पाये जाने से विधिवत् जप्त किया गया एवं आरोपी अजय चौहान उर्फ मच्छर, अरूण यादव एवं विकास पाण्डेय को दिनांक 31.05.2025 को तीनो प्रकरणों में पृथक-पृथक गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।