बिलासपुर। अपने ही सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर के कल दिए गए बयानों ,शहर में अवैध निर्माण कार्य पर निगम की कार्रवाई को लेकर मेयर के पति पूर्व सभापति अशोक विधानी की बयान बाजी को लेकर कांग्रेस ने इसे सत्ता दल को मुद्दा बना लिया है और अपने ही पार्टी के नेताओं से घिरी सरकार पर दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जावेद मेमन ने पूर्व गृहमंत्री तथा पूर्व सभापति के बयान को लेकर कहा है कि भाजपा के लोगों को अपनी ही सरकार पर भरोसा नहीं है और अशोक विधानी के बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि नगर निगम में अफसर शाही चल रही है महापौर तथा भाजपा पार्षदों की अधिकारी नहीं सुन रहे हैं। महापौर को अपने ही विभाग के अधिकारियों पर भरोसा नहीं है। पूर्व गृहमंत्री के बयान पर स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। खुद भाजपा के बड़े नेता अपनी ही सरकार पर भाजपा के प्रत्याशी को हराने तथा भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। ननकी राम कंवर ने कल कहा था कि भाजपा शासन काल में बिना पैसे के काम नहीं हो रहे हैं तथा कोटवार की जमीन को खरीद बिक्री की जा रही है। राम भरोसे भाजपा सरकार चल रही है। वहीं दूसरी ओर ज्वाली नाला के किनारे तीन मंजिला चार मंजिला अवैध निर्माण पर निगम की तोड़फोड़ की कार्रवाई को लेकर कल पूर्व सभापति अशोक विधानी ने बयान दिया था कि सिंधी समाज के दुकानों को टारगेट किया जा रहा है। समाज विशेष की दुकानों में ही तोड़फोड़ की जा रही है। निगम की तोड़फोड़ की लगातार हो रही कार्रवाई पर अशोक विधानी ने निगम अधिकारियों पर नाराजगी जताई थी। जबकि निगम आयुक्त का कहना है कि ज्वाली नाला में नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है जिन्होंने निगम के बिना अनुमति तथा नियम विरुद्ध निर्माण कार्य किया है। शहर में लगता हो रही तोड़फोड़ की कार्रवाई से भाजपा में बवाल मच गया है।
भाजपा नेताओं को अपनी ही सरकार और मेयर को निगम अधिकारियों पर भरोसा नहीं
Mohammed Israil
- Editor
3 Min Read
About Author

शिक्षाः बीए, बैचलर आफ “जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन। वर्ष 1996 से लोकस्वर से पत्रकारिता की शुरुआत। दैनिक भास्कर , देशबंधु, स्वदेश में बतौर सिटी रिपोर्टर और सब एडिटर काम किया। 2007 से 2022 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर , इनपुट हेड, सिटी चीफ , सीनियर सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। वर्तमान में संपादक, न्यूज़ डॉन छत्तीसगढ़।