Latest news

हाल ए कानून व्यवस्था : शराबी को गाली देने से मना किया तो उसके भाई ने कुल्हाड़ी से युवक का गला काटा

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

Bilaspur बिलासपुर। बिलासपुर में अपराधियों का बोलबाला हो गया है। नशेड़ियों को तो कानून व्यवस्था का जरा भी डर नहीं है कोनी थाना क्षेत्र में पड़ोसी ने युवक के गले में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसका गला कट गया है। इस हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक का भाई शराब के नशे में गाली दे रहा था, जिसे मना करने पर उसके भाई ने वारदात को अंजाम दिया।

ग्राम जलसो निवासी कलिंग सूर्यवंशी कैटरिंग का काम करता है। शुक्रवार की रात वो खाना खाने के बाद घर पर था। उसी समय रात करीब 10 बजे अजीत सूर्यवंशी शराब के नशे में उसके घर के बाहर गाली दे रहा था। आवाज सुनकर कलिंग बाहर निकला। उसने अजीत को गाली देने और शोर मचाने से मना किया।

भाई के पक्ष में आया युवक और मार दिया कुल्हाड़ी
दोनों के बीच बहस चल ही रही थी कि अजीत का भाई दुर्गा प्रसाद भी वहां पहुंच गया। उसने अपने भाई का पक्ष लेते हुए कलिंग से विवाद शुरू कर दिया। जिसके बाद वो कुल्हाड़ी लेकर आया और अचानक कलिंग के गले में वार कर दिया। एक ही वार में कलिंग का गला आधा कट गया। जिससे वो खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। इधर, आवाज सुनकर कलिंग की मां और दो भाई बीच-बचाव करने आए।

गंभीर हालत में पहुंचाया सिम्स
इस दौरान हमलावर दुर्गा प्रसाद वहां से भाग निकला। कलिंग को बेहोश देखकर उनके भाईयों ने पुलिस के डायल 112 को जानकारी दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम गांव पहुंच गई। जिसके बाद घायल को तत्काल सिम्स ले जाया गया। उसका गला आधा कट गया था। जिसके बाद अस्पताल स्टॉफ ने तत्काल उपचार शुरू कर उसका ऑपरेशन किया।

पुलिस हिरासत में हमलावर युवक
इस घटना के बाद कोनी पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुट गई। उसके ठिकानों में दबिश देकर पुलिस ने छापेमारी की। देर रात पुलिस ने आरोपी दुर्गा प्रसाद को पकड़ लिया। उससे पूछताछ कर पुलिस घटना की जानकारी जुटा रही है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।