Latest news

नामी बदमाश रंजन गर्ग चाकू के साथ गिरफ्तार, शहर में आरक्षक पर पिस्टल तानने का उड़ा हल्ला

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

तोरवा पुलिस ने धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत् की कार्रवाई

बिलासपुर। शहर का नामी बदमाश रंजन गर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से बटन दार चाकू बरामद हुआ है जिस पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं शहर में रंजन के द्वारा एक आरक्षक पर पिस्टल ताने जाने की खबर उड़ गई थी। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।


कोरवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30अक्टूबर को थाना में शिकायत प्राप्त हुई कि रंजन गर्ग नाम का व्यक्ति गढ़ा चौक के पास लोगों को डरा धमका रहा है शिकायत पर जांच कर अनावेदक रंजन गर्ग ऊर्फ घनश्याम की पता साजी के लिए देवरीखुर्द हाउसिंग बोर्ड भेजा गया आरोपी सदर पता तलाश पर देवरीखुर्द हाउसिंग बोर्ड में घुमते हुये मिला जिसे पकड कर तलाश लेने पर पैंट के जेब में एक बटनदार चाकू रखे मिला, चाकू की फल की लंबाई 6.1 इंच तथा चौडाई 1.5 इंच मूठ की लंबाई 7 इंच करीबन हैं कुल 13.1 इंच लंबा मिला, जिसे जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी सदर के कब्जे से एक बटनदार चाकू पाया जाना धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध होना पाये जाने से आरोपी रंजन गर्ग ऊर्फ घनश्याम पिता स्व. प्यारे लाल गर्ग उम्र 55 साल साकिन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी देवरीखुर्द के द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को  31अक्टूबर के 13:40 बजे गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। आरोपी सदर के विरूद्व धारा सदर का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।

यहाँ आपके द्वारा भेजे गए टेक्स्ट में बदलाव किया गया है:


चुन्नू गर्ग का पुलिस ने किया था एनकाउंटर

रंजन गर्ग आदतन अपराधी है। उसने लालखदान में रविकांत राय की हत्या की थी। इसके साथ ही उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। वह हत्या के केस में आजीवन कारावास काट रहा था, उसे सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली।बताया जाता है कि लालखदान में राय और गर्ग परिवार के बीच पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई है। पुलिस ने गर्ग परिवार के एक अन्य अपराधी चुन्नू गर्ग का कोरबा में एनकाउंटर किया था, जिससे लालखदान में गर्ग परिवार का आतंक कम हुआ।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।