Latest news

प्रसिद्ध कोरियोग्राफर मारियों शर्मा की उपस्थिति में 17 मई से 15 दिवसीय नायडू डांस क्लासेस का विशेष प्रशिक्षण शिविर लायंस भवन सीएमडी चौक में

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

Bilaspur। नायडू डांस क्लासेस द्वारा लायंस भवन सीएमडी चौक में 17 मई से 31 मई 2025 तक समर डांस कैम्प आयोजित किया जा रहा है। आयोजितकर्ता हरि नायडू, नायडू डांस क्लासेस के संचालक ने बताया कि समर कैम्प में बच्चो को डांस की विविधा सिखाने के लिए मुंबई के पसिद्ध कोरियोग्राफर मारियो शर्मा उपस्थित रहेंगे। मारियो मुंबई नासिक एवं पुणे में स्थित मारियो डांस एवं फिटनेस स्टूडियों के संस्थापक है। 20 वर्षो के अनुभव के साथ ही मारियों शर्मा ने खाकी, हत्यारे, क्योकि हम दिवाने है, पैसा द नीड सहित कई फिल्मी गानो पर काम किया है उनके कई वीडियों एल्बम भी उपलब्ध है।
हरि नायडू ने बताया कि 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण में डांस स्टेप स्टाईल सिखाया जायेगा जिसमें जुम्बा बॉलीवुड सेमी क्लासिकल सालसा जाइव हिपहॉप कनटेम्पररी सहित एडवांस स्टाईल के डांस सिखाये जायेंगे। समर कैम्प में उम्र के हिसाब से ग्रुप बनाया जायेगा 5 ग्रुपों में बाटकर सुबह 8 से दोपहर 01 बजे तक एवं शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक प्रतिदिन संचालित किया जावेगा। नायडू डांस क्लासेंस का यह प्रयास बिलासपुर के प्रतिभावान कलाकारों को डांस की बारिकियों से अवगत कराना है। प्रतिभागियों को प्रशिक्षित कर बड़े प्लेटफार्म उपलब्ध कराना भी उद्देश्य है। नायडू डांस क्लास पिछले 25 वर्षो से बिलासपुर के बच्चों के प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रही है पूर्व में सोनी टीवी के शो बूगी-बूगी इंडिया गॉट टैलेण्ट आदि में भी बच्चो का प्रदर्शन सराहनीय रहा है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।