Latest news

छत्तीसगढ़ में ऐसे में तो गली गली में बिकेगा ही गांजा… चार जवानों के साथ पुलिस के अधिकारियों पर भी लगे तस्करी के आरोप

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

जांच में बड़ा खुलासा होने की बात कही जा रही

ओडिशा के रास्ते होती है तस्करी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गांजा आसानी से उपलब्ध हो जा रहा है। हर गली चौक चौराहा में इस व्यवसाय से जुड़े लोग युवाओं को नशे के दलदल में झोंक रहे हैं। ऐसे में जीआरपी के चार आरक्षकों पर गांजा तस्करी का आरोप लगना इस बात को साबित करता है कि इस काम में बड़े अधिकारियों का भी संरक्षण प्राप्त है। पुलिस का दावा है कि मामले की जांच हो रही है और मामले में और भी खुलासे हो सकेंगे।

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जीआरपी के चार आरक्षकों को गांजे की तस्करी के आरोपों में पकड़ा गया है। इन चार आरक्षकों में संतोष राठौर, लक्ष्मण गाइन, सौरभ नागवंशी, और मन्नू प्रजापति शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, इस मामले में इंद्रजीत बघेल और राजा दुबे के नाम भी सामने आए हैं, जिन्हें बाद में ट्रांसफर कर दिया गया। जांच में यह भी पता चला है कि 24 अक्टूबर को जीआरपी ने गांजे का एक बड़ा खेप पकड़ा था, जिसमें उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के कुछ व्यक्ति गिरफ्तार किए गए थे।जांच के दौरान पाया गया कि पकड़े गए गांजे का कुछ हिस्सा अफसरों की संलिप्तता के कारण अन्य जगहों पर बेच दिया गया।जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में  कुछ बड़े अधिकारियों पर गांजा तस्करी में शामिल होने का आरोप लगा है। इस घटना से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। जांच के बाद, बिलासपुर रेंज साइबर पुलिस ने GRP (Government Railway Police) के चार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये अधिकारी तस्करों से गांजा जब्त करने के बाद इसे नशे का कारोबार करने वालों को सप्लाई कर रहे थे।इस घटना से बड़े अधिकारियों के नाम सामने आने के बाद पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों में चिंता  है, लेकिन आधिकारिक रूप से पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।