बिलासपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर ब्लाक स्थित ग्राम लोखंडी में तीन दिनों से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। सकरी थाना पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है।
महिला के पति, परमेश पटेल ने 29 अप्रैल 2025 को सकरी थाने में अपनी पत्नी जानकी बाई पटेल (26 वर्ष) की गुमशुदगी दर्ज कराई। परमेश पटेल के अनुसार, उनकी पत्नी ने घर से यह कहकर निकलने की जानकारी दी थी कि वह बैंक जा रही हैं। लेकिन वह अब तक घर नहीं लौटीं। महिला के तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं।
महिला का विवरण:
- नाम: जानकी बाई पटेल
- उम्र: 26 वर्ष
- हुलिया: ऊंचाई 4 फीट 5 इंच, गोरा रंग, लंबा चेहरा, काले बाल
- पहनावा: लाल साड़ी
- भाषा: हिंदी और छत्तीसगढ़ी
महिला के पति और परिवारजन ने सभी रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।
पुलिस की कार्रवाई:
सकरी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला की सूचना को जिले के सभी थानों, चौकियों, और डीसीआरबी शाखा के माध्यम से अन्य क्षेत्रों में प्रसारित किया गया है।
जनता से अपील:
पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को इस महिला के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना के लिए यह नंबर जारी किया गया है: 8269364351।



