Latest news

पुराना बस स्टैंड बन गया अपराधियों का अड्डा, घातक हथियार के साथ दो पकड़े गए

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

पुराना बस स्टैंड में गुंडागर्दी करते हुए वायरल वीडियो वालों पर तारबाहर पुलिस का प्रहार

दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर जेल भेजा गया

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर का पुराना बस स्टैंड कभी लोगों में गंतव्य स्थान तक पहुंचने की आपाधापी देखी जाती थी… अब वहां पर सुबह से देर रात तक शराबखोरों और अपराधियों का जमावड़ा लगा रहता है। इन्हें पुलिस का खौफ भी नहीं है। इसी कड़ी में गुंडागर्दी करते दो बदमाशों का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अचानक हरकत में आई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से धारदार हथियार जब्त किए गए है।


गुंडागर्दी करने वालों बदमाशों ,गुंडा ,असामाजिक तत्वों पर बिलासपुर पुलिस की कठोर कार्यवाही जारी रहने का दावा लगातार किया जा रहा है जिले के पुलिस अधीक्षक  रजनीश सिंह के द्वारा जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आदतन अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं इसी क्रम में सूचना प्राप्त हुई की पुराना बस स्टैंड में कुछ लड़के शराब भट्टी के पास गुंडागर्दी करके दहशत का माहौल बना रहे हैं कि सूचना पर तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  उमेश कश्यप नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) अक्षय प्रमोद को दी गई जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल उपद्रवियों को पड़कर कारवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर तत्काल एक टीम पुराना बस स्टैंड की ओर रवाना हुई जो टीम को देखकर दो लड़के मौके से भागने के फिराक में थे जिन्हें दौड़ा कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम हीरालाल उर्फ खोटली निवासी चाटीडीह, अरमान खान निवासी मगरपारा बताये जिनके पास से एक लोहे का खोखला पाइप एवं 02 नग धारदार चापड़ बरामद हुआ दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक- पृथक आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया ।

ये हैं आरोपी

1हीरालाल उर्फ खोटली पिता श्री राम ध्रुव उम्र 29 वर्ष निवासी चाटीडीह, पानी टंकी के पास, सरकंडा
2-अरमान खान पिता राजू खान उम्र 23 वर्ष निवासी मगरपारा चौक सिविल लाइन

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।