00 बिलासपुर जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 8 तखतपुर से हैं उम्मीदवार
बिलासपुर। जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 8 तखतपुर से चुनाव लड़ रही पूर्व सभापति मीनू सुमंत यादव को जनता से खूब समर्थन मिल रहा है। वे अपने प्रचार प्रसार में जुटी हुई है। उनका कहना है कि जनता का दोबारा आशीर्वाद मिला तो वे विकास के लिए पूरी तरह समर्पित होकर काम करेंगी।
बिलासपुर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 तखतपुर से मीनू सुमंत यादवचुनाव लड़ रही हैं.। मीनू पिछली ग्रामीण सरकार में सभापति रह चुकी हैं। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए काफी काम किए हैं। उनका कहना है कि विकास की योजनाओं को क्षेत्र तक पहुंचना उनके प्रमुख मकसद होगा।मीनू सुमंत यादवने बताया की अब भी बहुत सी महिलाओं तक कई योजना नहीं पहुंची है. सभी महिलाओं में जागरूकता लाना है।





”सिंचाई की सुविधा बढ़ाना”: मीनू का कहना है कि किसानों के लिए स्थानीय बाजार की जरूरत है, क्योंकि अन्नदाता का लाभ कोचिया कमाता है. अन्नदाता गरीब ही हैं, लेकिन कोचिया पैसे कमाते जा रहे है. सरकार ने सड़क का काम नहीं किया. ग्रामीण सड़क की स्थित बहुत खराब है. किसानों के लिए सिंचाई के साधन कम हैं, उस पर भी काम करना होगा । साथ ही दावा किया कि लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है. जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने के बाद सभापति पद की दावेदारी के सवाल पर उन्होंने कहा की अगर मौका मिला तो जरूर बनना चाहूंगी।
निकल पड़ी है जनसंपर्क में
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 मीनू सुमन्त यादव ने पोंडी, चोरभट्टी खुर्द,चोरभट्टि कला में जनसम्पर्क कर आशीर्वाद लिया।भाड़म 12 बजे गया 1 बजे नारोतिकापा 2 बजे गनियारी में जनसंपर्क करेगी।



