Latest news

भाजपा प्रत्याशियों के लिए अमरजीत सिंह दुआ ने झोंकी  ताकत

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

बिलासपुर। वार्ड नंबर 39 के भाजपा उम्मीदवार दिनेश देवांगन चुनाव मैदान में है। दिनेश देवांगन को जीत दिलाने के लिए भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता घर-घर दस्तक दे रहे हैं। आज दिनेश देवांगन के साथ अमरजीत सिंह दुआ ने नितिन छाबड़ा विकास सलूजा ,सुशील छाबड़ा अमन होरा, मोनू भाटिया एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घर घर जाकर चुनाव प्रचार किया तथा वार्ड के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। अमरजीत सिंह दुआ ने वार्ड के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि शहर विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में शहर का विकास भाजपा ही कर सकती है। पूजा विधानी ही मेयर का चुनाव जीतने वाली है और वार्ड क्रमांक 39 से से दिनेश को जीताने की अपील की है। ताकि वार्ड क्रमांक 39 में भाजपा विधायक के दिशा निर्देश पर नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जा सके। चुनाव प्रचार में नितिन छाबड़ा विकास सलूजा सुशील छाबड़ा अमन होरा मोनू भाटिया शाहिद का भी संख्या में कार्यकर्ताआदि मौजूद थे। तथा अटल विश्वास पत्र की जानकारी भी दी।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।