Latest news

Bilaspur: पंचायत चुनाव के लिए तैयार गंदे नालियों में बोरियों में छिपाकर रखे गए महुआ शराब और हजारों किलोग्राम लहान जब्त

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

00 ग्राम लमकेना थाना कोटा का मामला
बिलासपुर। आबकारी विभाग ने नालियों में छिपा कर रखे बड़ी मात्रा में अवैध शराब को जब्त कर लिया है।

कलेक्टर बिलासपुर शअवनीश कुमार शरण के निर्देश तथा प्र. सहायक आयुक्त आबकारी जिला बिलासपुर  नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग बिलासपुर द्वारा  बिलासपुर जिले के ग्राम लमकेना,साजापाली,नेवरा,बुंदेला,भिल्मी मे अवैध मदिरा की सूचना पर कार्यवाही कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत दिनाँक 05/02/2025 को कार्यवाही की गई।
मारे गए छापो की संख्या-09
कायम प्रकरण – 09
जब्त मात्रा – 146.65 लीटर महुआ शराब व 1645 kg महुआ लहान
गिरफ्तार आरोपी – 07
अजमानतीय प्रकरण -07
*ग्राम नेवरा के आरोपी 1.राजेंद्र खाण्डेसे 13लीटर महुआ शराब,2.बलिराम खांडे से 07लीटर महुआ शराब,ग्राम साजापाली के आरोपी सुखसिंग धनवार से 8.65लीटर महुआ शराब एवं 90किलोग्राम महुआ लहान बरामद कर प्रकरण की धारा – छ.ग आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) 59(क) के अंतरगर्त गिरफ्तार कर जेल निरुद्ध किया गया,ग्राम भिल्मीथाना सीपत में तालाब किनारे तथा *ग्राम लमकेना में गंदे नालो में बोरियों में छिपाकर रखे गए महुआ शराब एवं हजारों किलोग्राम महुआ लहान को बरामद कर नष्ट किया गया और अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर प्रकरण विवेचना में लिया गया !* अन्य धाराओं के भी प्रकरण दर्ज किये गये।
वृत्त कोटा के आबकारीउप निरिक्षक धर्मेंद्र शुक्ला एवं टीम द्वारा इस बार गंदे नालियों डबरी घुरवा में ..बोरियो में महुआ लहान को छिपाकर कच्ची महुआ शराब निर्माण करने के लिए रखे थे जिसे आबकारी टीम ने बरामद किया!
आबकारी वृत्त तखतपुर के ग्राम नेवरा ,वृत्त कोटा के ग्राम लमकेना एवं परसाकापा में एवं बिल्हा के ग्राम बुंदेला सीपत ग्राम भीलमी में प्रकरण दर्ज किये गए कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर,छबि पटेल आबकारी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ल, नेतराम बंजारे, ऎश्वर्या मिंज मुख्य आरक्षक जनक राम जगत,अनिल पाण्डे ,सुभाष तिवारी ,जयशंकर कमलेश,कहरा सिद्धार्थ श्रीवास्तव ,प्रभुवन बघेल एवं ड्राइवर जीतेन्द्र शर्मा कृष्णा संदीप खलखो,दीपक साथ रहे।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।