Latest news

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मेयर उम्मीदवार प्रमोद के समर्थन में करेंगे बिलासपुर में ट्रैक्टर रैली

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

00 कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार अभियान हुआ तेज

बिलासपुर। आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर मेयर पद के कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद नायक के समर्थन में प्रचार अभियान अब जोर पकड़ चुका है। 5 फरवरी 2025 को होने वाली विशाल “ट्रैक्टर रैली” ने क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बना दिया है। इस रैली का नेतृत्व कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के हाथों में है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। यह रैली दोपहर 2 बजे बजरंग नगर ग्राउंड से शुरू होकर शहर के प्रमुख स्थानों से होते हुए लिंगियाडीह बंसत विहार मेन रोड पर समाप्त होगी।

कांग्रेस ने इस आयोजन को जनता तक अपनी विचारधारा पहुंचाने और समर्थकों को एकजुट करने का माध्यम बताया है। माना जा रहा है कि भूपेश बघेल की सक्रिय भागीदारी से प्रमोद नायक के पक्ष में माहौल को और मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस रैली का मार्ग शहर के विभिन्न मुख्य स्थानों, जैसे गुरु गोविंद नगर, शारदा मंदिर, और मौपका चौक से गुजरेगा, जिससे अधिकतम जनसंपर्क सुनिश्चित किया जा सके।

इस बीच, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक ब्याज ने भी आज एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और यह चुनाव भी उसी संघर्ष का हिस्सा है। उनके भाषण ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भूपेश बघेल के रैली में शामिल होने से चुनावी माहौल कांग्रेस के पक्ष में बदल सकता है। प्रमोद नायक ने रैली के माध्यम से जनता से संवाद साधने और विकास के वादों को दोहराने की योजना बनाई है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।