Latest news

मील का पत्थर साबित होगा बजट : अमरजीत सिंह दुआ

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

बिलासपुर। केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अमरजीत सिंह दुआ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देश पर केंद्रीय मंत्री केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने जो आज सदन में बजट पेश किया है वह मिल का पत्थर साबित होगा। औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलेंगे। खासकर मध्यम वर्गी परिवारों के लिए जो आयकर की सीमा बढ़ाई गई है उससे मध्यम वर्ग परिवारों के आर्थिक प्रगति में सुधार होगा। महिलाओं किसानों तथा युवाओं को इस बजट से काफी लाभ मिलेगा। केंद्रीय बजट में छत्तीसगढ़ को भी एक बड़ी धनराशि केंद्र सरकार ने उपलब्ध कराई है जो केंद्र सरकार की योजनाओं को अमली जामा पहनाने में मदद मिलेगी। केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण को बधाई देते हुए अमरजीत सिंह दुआ ने देश हित में बजट बताया है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।