नगरी निकाय चुनाव की प्रशिक्षण को लेकर भ्रम की स्थिति, कर्मचारी संघ ने की कलेक्टर से मुलाकात

बिलासपुर।नगर पालिका आम निर्वाचन 2024 सम्पन्न कराने के लिए नगर पालिका निगम ,नगर पंचायत, नगर पालिका के लिए अलग-अलग रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है इनके द्वारा नगरी निकाय चुनाव को संपन्न कराने के लिए कर्मचारियों का विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कर्मचारी संघ का कहना है कि इसे लेकर कर्मचारियों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
विदित हो कि स्थानीय निर्वाचन द्वारा पूर्व में दिसंबर 2024 में कर्मचारियों की मतदान दल में ड्यूटी लगाई जाकर प्रथम प्रशिक्षण दिया गया था इस आदेश को निरस्त अथवा संशोधित किये बिना पुनः 25 जनवरी को कर्मचारियों की मतदान दल में ड्यूटी संबंधी आदेश जारी कर पूर्व आदेश में आदेशित नगर पंचायत के स्थान में परिवर्तन करते हुए 30 एवं 31 जनवरी को प्रथम प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए जाने के कारण कर्मचारियों में भ्रम की स्थिति निर्मित हो रही है
इसी प्रकार नगर पंचायत कोटा में भी रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्रशिक्षण दिनांक 31 जनवरी 2025 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लाल बहादुर शास्त्री बिलासपुर में प्रातः 10 से 1:30 बजे तक तथा बिना संशोधन लेखांकित किया पुनः 30 जनवरी 2025 को शासकीय स्वामी आत्मानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय दयालभाई कुशालभाई पटेल कोटा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ में समय प्रातः 10:30 बजे प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। इसी प्रकार व्हाट्सएप ग्रुप में 31 जनवरी 2025 को प्रथम एवं द्वितीय पाली में स्वामी आत्मानंद बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला बिलासपुर में प्रशिक्षण की सूचना दी गई है रिटर्निंग ऑफीसरों द्वारा इस प्रकार के विभिन्न आदेशों को जारी किया जा रहा है लेकिन संशोधन नहीं लिखे जाने से कर्मचारियों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
ऐसे आदेशों के जारी होने से कर्मचारी को अनावश्यक मानसिक एवं आर्थिक कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ रहा है
संघ का मांग है कि आगामी पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए सभी रिटर्निंग ऑफिसरों को स्पष्ट निर्देश दिया जाए की प्रशिक्षण संबंधी आदेश स्पष्ट रूप से जारी किए जाएं ताकि कर्मचारियों को अनावश्यक मानसिक एवं आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े
इस संबंध में संघ का एक प्रतिनिधि मंडल के रूप में प्रांतीय सचिव पवन शर्मा, जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव, जिला सचिव किशोर शर्मा ने कलेक्टर बिलासपुर से मिलकर उन्हें इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है। कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर द्वारा बताया गया कि पूर्व में जारी आदेश को निरस्त मानते हुए बाद में जारी आदेश का ही पालन किया जाए
कोटा में अब 31 को प्रशिक्षण
नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 कोटा के प्रथम चक्र का प्रशिक्षण जो पूर्व में शासकीय डी के पी उच्चतर माध्यमिक शाला कोटा में 30 जनवरी को प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था, जिसे निरस्त करते हुए यह प्रशिक्षण स्वामी आत्मानंद बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला बिलासपुर में 31 जनवरी 2025 को प्रथम एवं द्वितीय पाली में दिया जाना सुनिश्चित है। निर्वाचन दल में जिनकी ड्यूटी लगी है, वे बिलासपुर में निर्धारित स्थान व समय पर प्रशिक्षण प्राप्त करें।
रिटर्निंग ऑफिसर
नगर पंचायत कोटा
वर्ज़न
निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में लिखित आदेश का बहुत महत्व होता है यदि निर्वाचन कार्य में लापरवाही होता है तो अधिकारी कार्यवाही करने से पीछे नहीं रहते हैं फलस्वरुप सभी आदेश स्पष्ट रूप से जारी हो
जी आर चंद्रा
प्रदेश अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ प्रदेश
तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ



