बिलासपुर।सिम्स चिकित्सालय बिलासपुर में दिनांक 06 जुलाई 2024 को जिलाधीश अवनीश शरण के मार्गदर्शन में ट्रायज यूनिट का शुभारंभ किया गया था । अभी तक अति गंभीर मरीजों की संख्या लगभग 6764 एवं ओ.पी.डी. मरीजों की संख्या 18200 का प्राथमिक उपचार जैसे प्रारंभिक स्थिति एवं क्रिटीकल केयर के संबंध में सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है ट्रायज यूनिट खुलने से मेडिसिन, सर्जरी, अस्थि रोग, नाक कान गला रोग, दन्त रोग, नेत्र रोग विभाग के चिकित्सक उपलब्ध रहते है, उपचार उपरांत मरीजों को उनके मूल विभाग में उचित ईलाज के लिए शिफ्ट किया जाता है। नर्सिंग केयर, वार्ड ब्वाय, सफाई कर्मचारी के कार्यों से मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के साथ साथ साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह, डॉ. एस.के. पेन्द्रो (ट्रायज प्रभारी) एवं सहयोगी अधिकारियों कर्मचारियों की निगरानी और सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिससे मरीज एवं मरीजों के परीजनों को मिलने वाली सूविधाओं से सकारात्मक प्रभाव सामने आया है। भविष्य में एक्सरे, खून जॉच की भी सूविधा प्रदान की जानी है, जिससे भरीजो के ईलाज में बेहतर गुणवत्तायूक्त सूविधा प्रदान की जा सके।
About Author

शिक्षाः बीए, बैचलर आफ “जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन। वर्ष 1996 से लोकस्वर से पत्रकारिता की शुरुआत। दैनिक भास्कर , देशबंधु, स्वदेश में बतौर सिटी रिपोर्टर और सब एडिटर काम किया। 2007 से 2022 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर , इनपुट हेड, सिटी चीफ , सीनियर सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। वर्तमान में संपादक, न्यूज़ डॉन छत्तीसगढ़।