Latest news

पार्षद एवं योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ने किया ध्वजारोहण

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

बिलासपुर। व्यापार विहार  द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वज वंदन कर सलामी दिये बिलासपुर नगर निगम के पूर्व वरिष्ठ पार्षद रविंद्र सिंह ने।
छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह जी ने संबोधित करते हुए कहा कि जिस संविधान का निर्माण बाबा साहब अंबेडकर राजेंद्र प्रसाद जी जैसे महान विभूति ने किया है। उस संविधान का अक्क्षरसह पालन करना हमारा आपका कर्तव्य है। देश के आजादी के बाद सभी जाति धर्म के लोगों को समान अधिकार देने के लिए जिस संविधान का निर्माण किया गया ।उसके दिखाएं मार्ग में चलकर हम सभी को प्रदेश व देश को विकसित व समृद्धि बनाना है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सिंह जी के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव एस पी चतुर्वेदी जी अध्यक्ष सीमा सिंघई अनुसूचित जाति जनजाति के प्रदेश महामंत्री राकेश केसरी वंदना चतुर्वेदी किरण अग्रवाल अमित चक्रवर्ती आर एस यादव जूही अग्रवाल खुशबू पंजवानी मिकी अग्रवाल तन्मय सिंघई माधुरी कटियार कान्हा अग्रवाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।