बिलासपुर।प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ कतिया समाज के द्वारा सत्र 2025 का कलेंडर बनवाया गया जो की निःशुल्क सभी छत्तीसगढ़ के स्वजातीय बंधुओं को वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कतिया समाज के प्रदेश पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री के निवास रायपुर जाकर श्री अरुण साव जी के द्वारा छत्तीसगढ़ कतिया समाज के सामाजिक कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अध्यक्ष शसंतोष कुमार शिव, महासचिव अभिषेक गढ़ेवाल के साथ बेनी सिंह नाग, नरेश आम्रवंशी, सुखनंदन लाल शिव, सालिकराम गढ़ेवाल, संतोष गढ़ेवाल, भगवती गढ़ेवाल, दिलेश्वर गढ़ेवाल, अजय गढ़ेवाल अमर नागरे व छत्तीसगढ़ कतिया समाज के कई सामाजिक बंधु उपस्थित रहे कतिया समाज लोखंडी के सचिव विनय गढ़ेवाल ने बताया की यह हमारे समाज के लिए गौरव की बात है की हमारे समाज के समाजिक कैलेंडर का विमोचन बड़े हर्षोल्लास के साथ हुआ और पुरे प्रदेश भर में सभी स्वजातीय बंधुओं को निःशुल्क वितरण किया जाएगा।



