Latest news

ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ने मनाया स्थापना दिवस

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर।ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन बिलासपुर जिला कमिटी के द्वारा AIDSO का 71वाँ स्थापना दिवस मनाया गया ।
इस कार्यक्रम की शुरुआत फ्लैग होस्टिंग,शहीद वेदी पर पुष्पार्पण,एवं कामरेड शिवदास घोष की फोटो पर माल्यार्पण से हुआ। सांस्कृतिक एवं शैक्षिक गीत की भी प्रस्तुति हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यअध्यक्ष प्रवीण शर्मा, मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य उपाध्यक्ष शुभम पांडे, जिला अध्यक्ष त्रिलोचन साहू, जिला सचिव सूरज साहू, उपस्थित थे।

मुख्य वक्ता ने बताया कि शिक्षा पर लगातार हमले हो रहा है, सरकारी स्कूल कॉलेज में छात्र छात्राएं लैब,लाइब्रेरी अन्य अधोंसंरचना शिक्षक,प्रोफेसर,स्टाफ की भारी कमी,जर्जर बिल्डिंग पानी जैसी समस्याओं जूझ रहे है।

कॉलेज को ऑटोनॉमस प्रदान करने के नाम पर कॉलेज को प्राइवेट हाथों में धकेला जा रहा है, 4 वर्षिय डिग्री कोर्स के नाम पर छात्रों से फीस वसूली जा रही है, आजादी आंदोलन के दौरान यह मांग उठी थी कि शिक्षा सभी छात्र-छात्राओं के पहुंच में हो, अधिक से अधिक स्कूल कॉलेज हो, और इंसान तैयार करने लायक शिक्षा प्रदान की जाए। लेकिन आज शिक्षा दिन-ब-दिन महंगी होती जा रही है, जिससे आम छात्र-छात्राओं कि पहुंच से शिक्षा दूर होती जा रही है,

समाज में छात्र-छात्राओं में नीति नैतिकता का लगातार पतन हो रहा है आज महिलाओं और बच्चियों के साथ लगातार अपराधें बढ़ रही है, भाई भाई में लड़ाई हो रही है रिश्ते नाते सभी खत्म होते जा रहे हैं, टीवी सीरियल, फिल्म आदि द्वारा अश्लीलता परोसी जा रही है जिसके चलते इंसानियत लगातार मिटती जा रही है, नेताजी ने कहा था की ” इंसानियत हासिल करने का एकमात्र रास्ता है न्याय के लिए अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना “

आज छात्र छात्राओं कि जिम्मेद है कि इन तमाम समस्याओं के खिलाफ एक आदर्श आधारित छात्र आंदोलन का निर्माण करना, जो छात्र संगठन एआईडीएसओ कर रहा है इस संघर्ष में सभी छात्र-छात्राओं को शामिल होकर एआईडीएसओ के आंदोलन को तेज करने की अपील किया गया ।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।