Latest news

मंडपम तिफरा के करीब अतिक्रमण हटाने  के दौरान बवाल, कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला और शैलेंद्र जायसवाल भिड़े

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

00 छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का मामला

00 सेक्टर डी में कब्जे को लेकर चल रहा है विवाद

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तिफरा स्थित मंडपम क्षेत्र में बुधवार को अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। नगर निगम की टीम ने जायसवाल कॉलोनी द्वारा बांस-बल्ली से किए गए अवैध कब्जे को हटाने की कार्यवाही शुरू की थी, लेकिन इस दौरान भारी विवाद खड़ा हो गया। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब शैलेन्द्र जायसवाल और राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला के बीच आपसी झगड़ा शुरू हो गया। हालत यह बनी कि दोनों हाथपाई पर उतर आए थे।
नगर निगम द्वारा मंडपम तिफरा क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई जा रही थी। यह अतिक्रमण मण्डपम के बाजू में स्थित जायसवाल कॉलोनी द्वारा किया गया था, जहां बांस और बल्ली का इस्तेमाल कर क्षेत्र को घेरा गया था। अधिकारियों ने शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर कब्जा हटाने की कार्यवाही शुरू की।

कार्यवाही के दौरान स्थानीय निवासियों और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि कब्जा हटाने की प्रक्रिया में अचानक तनाव बढ़ गया, जिससे स्थिति को संभालना मुश्किल हो गया। इस बीच, शैलेन्द्र जायसवाल और राजेन्द्र पशुक्ला के बीच निजी विवाद ने मामले को और पेचीदा बना दिया। दोनों पक्षों में जमकर बहसबाजी और आरोप-प्रत्यारोप हुए।

सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन द्वारा पहले ही इस अतिक्रमण को हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था। लेकिन स्थानीय निवासियों ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, जिसके चलते यह कार्यवाही जरूरी हो गई। हालात बिगड़ने के कारण पुलिस को भी मौके पर बुलाना पड़ा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया और दोनों पक्षों को शांत किया।

इस पूरे घटनाक्रम ने मंडपम तिफरा क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। नगर निगम के अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी। वहीं, स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस कार्यवाही में उनकी बातों को अनसुना किया गया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।