स्वच्छता की अलख जगाने निगम का महाअभियान,स्कूल-कॉलेज में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम
*चौक-चौराहों में भी जागरूकता अभियान*
*बिल्लू बिलासपुरिया दे रहा स्वच्छता का संदेश*
बिलासपुर।आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में बिलासपुर को टाॅप 10 में लाने नगर पालिक निगम तैयारियों में जुट गया है। शहर में स्वच्छता की अलख जगाने और इसके प्रति आम जन को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम और कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। स्कूल-कॉलेज में कार्यशाला आयोजित कर छात्र-छात्राओं को गीला-सूखा कचरा समेत अन्य विषयों की जानकारी दी जा रही है।
स्वच्छता में आम नागरिकों की सहभागिता और जागरूकता के उद्देश्य से नगर पालिक निगम बिलासपुर ने कमिश्नर श्री अमित कुमार के निर्देश पर महाअभियान का शुभारंभ किया है। जिसके तहत शहर के स्कूल-काॅलेज में जाकर छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के संदर्भ में जानकारी दी जा रही है और अभियान से जोड़ा भी जा रहा है। शहर के सीएमडी महाविद्यालय,शबरी माता कन्या महाविद्यालय, पं.देवकीनंदन दीक्षित स्कूल,मल्टीपरपज स्कूल में कार्यशाला आयोजित किया गया,जिसमें प्रमुख रूप से गीला और सूखा कचरे के पृथककरण की जानकारी और अपने आस-पास सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया है। कार्यक्रम में छात्रों को बताया गया की घर से निकलने वाले सूखे और गीले कचरे को अलग- अलग करके हरे तथा नीले डिब्बे में कचरा कलेक्शन करने वालों को दें। कचरा इधर उधर फेंकने के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए कचरे के स्रोत पर पृथक्करण करने पर जोर दिया गया। निगम की टीम ने कहा की अस्वच्छता के खिलाफ इस जंग को हम तब तक नहीं जीत सकते जब तक इसमें आमजन की सहभागिता ना हों, इसलिए आप सभी छात्र-छात्राएं इस अभियान के साथ जुड़े और लोगों को जागरूक करते हुए अपने शहर को आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर वन बनाने में अपनी सहभागिता दें।इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गीला-सूखा कचरे के पृथककरण विधि और होम कंपोस्टिंग के बारे में जानकारी प्राप्त की।
स्कूल काॅलेज के अलावा चौक चौराहों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं,जिसमें गीत संगीत के ज़रिए भी संदेश दिया जा रहा है। अभियान के तहत नागरिकों को बताया जा रहा है की अपने घर के साथ ही साथ अपने आस-पास को भी साफ रखना ज़रूरी है। इसके साथ ही शहर के मुख्य मार्गों, सार्वजनिक जगहों में गंदगी कर हम खुद की ही छवि को गंदा करते है.इसलिए मार्ग और सार्वजनिक स्थानों पर खुद भी और दूसरों को भी गंदगी करने से रोंके। इसके अलावा कार्यक्रम के ज़रिए यह भी संदेश दिया गया की स्वच्छ सर्वेक्षण में हम तब तक अव्वल नहीं आ सकते जब तक इसमें आमजनों की सहभागिता ना हों। इसलिए अस्वच्छता के ख़िलाफ इस जंग में सभी का सहयोग आवश्यक है।
*बिल्लू बिलासपुरिया दे रहा स्वच्छता का संदेश,सेल्फी लेने लग रही होड़*

नगर निगम के स्वच्छता अभियान का शुभंकर बिल्लू बिलासपुरिया भी अभियान के तहत स्कूल काॅलेज और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंच रहा है। जहां नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दे रहा है। भोली मुस्कान के साथ शेर के रूप में लोगों के बीच पहुंच रहे बिल्लू बिलासपुरिया को देखकर लोग आकर्षित हो रहें हैं साथ में सेल्फी लेने की होड़ लग रही है।



