अमलडीहा से शुरू होगा जनसंपर्क दौरा, खैरड़ोंगारी में कार्यकर्ताओं से मुलाकात; छीरपानी में शोक संवेदना और कोडवागोड़न में वनांचल के कांग्रेसजनों से संवाद
रायपुर/पंडरिया। प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि एवं जनपद पंचायत पंडरिया के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन तिवारी मंगलवार को पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल इलाकों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे। दौरे के दौरान पारिवारिक मुलाकात, धार्मिक दर्शन, शोकाकुल परिवार से भेंट और कांग्रेसजनों के साथ संवाद सहित कई कार्यक्रम निर्धारित हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अर्जुन तिवारी दोपहर 2 बजे ग्राम अमलडीहा पहुंचेंगे। यहां वे स्वर्गीय बसंत तिवारी के परिवारजनों से सौजन्य भेंट करेंगे। इसके बाद वे ग्राम गौरकापा स्थित मंदिर पहुंचकर देवाधिदेव भगवान शंकर का पूजन-दर्शन करेंगे।
इसके बाद तिवारी ग्राम खैरड़ोंगारी पहुंचेंगे। यहां वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात कर क्षेत्र की गतिविधियों और संगठन से जुड़े विषयों पर संवाद करेंगे। इसके बाद उनका अगला पड़ाव ग्राम छीरपानी होगा, जहां वे श्री पोषन साहू के शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे। तिवारी यहां आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
शाम 5 बजे कोडवागोड़न में कांग्रेसजनों से मुलाकात
दौरे के अगले चरण में शाम 5 बजे अर्जुन तिवारी ग्राम कोडवागोड़न पहुंचेंगे। यहां वे वनांचल क्षेत्र से पहुंचे कांग्रेसजनों और कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात करेंगे। इस दौरान क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।
दौरे के सभी कार्यक्रम पूरे करने के बाद अर्जुन तिवारी रात्रि विश्राम अपने गृह ग्राम किशुनगढ़ में करेंगे।
वनांचल क्षेत्र में संगठनात्मक संवाद पर जोर
अर्जुन तिवारी के इस दौरे को पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल इलाकों में कांग्रेसजनों से सीधे संवाद के कार्यक्रम के रूप में देखा जा रहा है। दौरे में जहां एक ओर कार्यकर्ताओं से मुलाकात प्रस्तावित है, वहीं दूसरी ओर विभिन्न सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होकर स्थानीय लोगों से संपर्क भी किया जाएगा।



