Latest news

विधायक अमर अग्रवाल का जन्मदिन भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया, केक काटकर दी शुभकामनाएं

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read


बिलासपुर। बिलासपुर शहर के विधायक अमर अग्रवाल का जन्मदिन भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर विधायक अग्रवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में भाजयुमो मंडल मंत्री अंकित झा और जिला सोशल मीडिया प्रभारी साहिल भाभा सहित युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अमर अग्रवाल के नेतृत्व में बिलासपुर के विकास और संगठन को मजबूती देने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और विधायक अमर अग्रवाल के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।