रायपुर / ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कवर्धा ग्रामीण का महत्त्वपूर्ण बैठक आज 23 सितम्बर बुधवार को दशरंगपुर (पनेका ) में आयोजित किया गया है जिसमें कई बड़े मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिया जायेगा,इस बैठक में शामिल होने के लिये छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता श्री अर्जुन तिवारी अपराह्न तीन बजे दशरंगपुर पहुंचेंगे !
ज्ञात हो कि श्री अर्जुन तिवारी के नेतृत्व में अप्रेल 2018 में दशरंगपुर में “ विशाल किसान महापंचायत “ का आयोजन किया गया था जिसमे तबके प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री भूपेश बघेल ,श्री मोहम्मद अकबर श्री रवींद्र चौबे सहित अनेकों दिग्गज नेता शामिल हुए थे और कार्यक्रम बेहद सफल हुआ था।तभी से इस अंचल के सभी कांग्रेस जनों से श्री तिवारी का आत्मीय लगाव बना हुआ है !
श्री तिवारी के कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार वे अपराह्न दो बजे मुंगेली रोड कुंडा में दाऊ रामेश्वर चंद्राकर व श्री राजेश (राजू )चंद्राकर के नव अधिग्रहित H P पेट्रोल पम्प-छत्तीसगढ़ फ्यूल्स के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे!
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बैठक के बाद श्री तिवारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कवर्धा के पूर्व अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी से सौजन्य भेंट करने ग्राम
नवघटा जायेंगे ।



