Latest news

बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचीं भाजपा जिला मंत्री गायत्री दुबे

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर शहर विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को उन्हें बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में शुभचिंतक, कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। सुबह से देर शाम तक अग्रवाल से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला जारी रहा


इसी क्रम में सिरगिटी नगर पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर जिला की मंत्री श्रीमती गायत्री मनोज दुबे ने भी पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने अग्रवाल के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
अमर अग्रवाल के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में उत्साह नजर आया। सुबह से ही उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं देने वालों की कतार लगी रही और देर शाम तक बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

गणपति बप्पा के दरबार में गायत्री दुबे ने की पूजा-अर्चना
बिलासपुर प्रेस क्लब में स्थापित गणपति प्रतिमा के समक्ष की विधिवत पूजा, सुख-समृद्धि की कामना
बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब परिसर में स्थापित भगवान गणपति की प्रतिमा के समक्ष मंगलवार को सिरगिटी नगर पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा बिलासपुर जिला मंत्री श्रीमती गायत्री मनोज दुबे ने पूजा-अर्चना की। उन्होंने गणपति बप्पा के दर्शन कर विधिवत पूजा की और आशीर्वाद लिया।


इस अवसर पर उन्होंने भगवान गणेश से सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। प्रेस क्लब परिसर में गणपति बप्पा की स्थापना के चलते वहां भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। श्रीमती दुबे ने श्रद्धा के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेश और क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की।
गणपति पूजा के दौरान उनकी आस्था और श्रद्धा का भाव नजर आया। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं और उनके आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे, यही कामना है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।